फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh: Plastic surgery played an important role in treatment

अलीगढ़ : प्लास्टिक सर्जरी ने उपचार में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई

Wed, 15 Jul 2020 08:27 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 15 Jul 2020 08:27 PM IST
विज्ञापन
Aligarh: Plastic surgery played an important role in treatment
आम मिथक है कि प्लास्टिक सर्जरी का प्रयोग केवल सौंदर्य और रंग रूपता को निखारने के लिए होता है। बल्कि वास्तविकता यह है कि प्लास्टिक सर्जरी ने जन्म एवं दुर्घटना से होने वाली विकृतियों, जलने तथा शरीर
विज्ञापन

के अन्य अंगों के इलाज में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। बड़ी संख्या में न केवल लोगों को ठीक किया है। उनकी जान भी बचाई है।
अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के जेएन मेडिकल कालेज के प्लास्टिक सर्जरी विभाग में बुधवार को राष्ट्रीय प्लास्टिक सर्जरी दिवस के अवसर पर हुए कार्यक्रम में प्लास्टिक सर्जरी विभाग के अध्यक्ष प्रो. इमरान अहमद ने इस दिवस की प्रासंगिकता एवं महत्व को उजागर किया। प्रो. अहमद ने कहा कि राष्ट्रीय प्लास्टिक सर्जरी दिवस हरेक वर्ष 15 जुलाई को राष्ट्रीय स्तर पर मनाया जाता है। इसका उद्देश्य यही है कि लोग प्लास्टिक सर्जरी के विज्ञान से न केवल परिचित हों बल्कि इसके प्रति उनकी जागरूकता भी बढ़े।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि लाकडाउन आरंभ होने के बाद से प्लास्टिक सर्जरी विभाग द्वारा 587 रोगियों का उपचार किया गया और केंद्र सरकार के निर्देशों के अनुसार उचित सावधानी बरतते हुए आपातकालीन सर्जरी भी की जा रही हैं। उन्होंने बताया कि प्लास्टिक सर्जरी विभाग में हाथ की 180 सर्जरी, 172 जलने के मामले, 45 सर और नाक की चोटों तथा 88 निचले अंगों के मामलों का सफलतापूर्वक उपचार किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed