फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh: Plasma therapy will now treat corona patients in medical college

अलीगढ़ : अब प्लाज्मा थेरेपी से होगा मेडिकल कॉलेज में कोरोना मरीजों का इलाज

Fri, 24 Jul 2020 08:33 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 24 Jul 2020 08:33 PM IST
विज्ञापन
Aligarh: Plasma therapy will now treat corona patients in medical college
जेएन मेडिकल कॉलेज - फोटो : CITY OFFICE
अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के जेएन मेडिकल कॉलेज में अब कोविड-19 मरीजों का इलाज प्लाज्मा थेरेपी से होगा। एएमयू के कुलपति प्रोफ़ेसर तारिक मंसूर ने प्लाज्मा थेरेपी के लिए उपयोग में आने वाली मशीन खरीदने की संस्तुति दे दी है। 29 लाख रुपये की लागत से ब्लड बैंक के लिए नई प्लाज्मा मशीन खरीदी जाएगी। इस संबंध में कुछ दिन पहले अमर उजाला ने प्रमुखता से खबर प्रकाशित की थी।
विज्ञापन

कुलपति प्रो. मंसूर ने बताया कि कोविड-19 संक्रमित रोगियों के इलाज में प्लाज्मा थेरेपी अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर सहायक सिद्ध हुई है। लेकिन प्लाज्मा दान करने वाले व्यक्ति के लिए आवश्यक है कि वह शारीरिक रूप से पूर्ण स्वस्थ तथा कम से कम 17 वर्ष की आयु का हो। उन्होंने कहा कि प्लाज्मा दान करने वाले व्यक्ति की लंबाई तथा वजन के अनुरूप उसके शरीर में उपलब्ध रक्त की मात्रा के हिसाब से प्लाज्मा लिया जाता है।
विज्ञापन

कुलपति ने बताया कि जेएन मेडिकल कालेज को कोविड-19 लेवल-2 अस्पताल की मान्यता है। इस अस्पताल में अब तक 40 हजार से अधिक कोरोना नमूनों की जांच की जा चुकी है, जिसके लिए दो आरटी-पीसीआर मशीनों का प्रयोग किया जा रहा है। मेडिसिन विभाग के अध्यक्ष प्रो. शादाब अहमद खान ने कहा कि इस थेरेपी के सफल संचालन के लिए आवश्यक है कि प्लाज्मा में संक्रमण के प्रतिरोधक तत्वों की मात्रा प्रचुर हो। अन्यथा संक्रमित रोगी को इस थेरेपी से कोई लाभ नहीं होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed