फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh: Oxygen shortage in AMU Medical College

अलीगढ़: एएमयू के मेडिकल कॉलेज में ऑक्सीजन की किल्लत

Wed, 28 Apr 2021 04:38 PM IST
विक्रांत चतुर्वेदी एजेंसी, अलीगढ़
एजेंसी, अलीगढ़ Published by: विक्रांत चतुर्वेदी Updated Wed, 28 Apr 2021 04:38 PM IST
विज्ञापन
Aligarh: Oxygen shortage in AMU Medical College
एएमयू - फोटो : Amar Ujala

अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (एएमयू) स्थित जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज अस्पताल में मरीजों को दी जाने वाली ऑक्सीजन की किल्लत पैदा हो रही है। मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य प्रोफेसर शाहिद अली सिद्दीकी ने बुधवार को बताया श्अस्पताल को पिछले चार दिनों से एक भी ऑक्सीजन सिलिंडर नहीं मिला है और अब हम अपने लिक्विड ऑक्सीजन उत्पादन के तीन संयंत्रों पर पूरी तरह निर्भर हैं। उनमें से दो में ऑक्सीजन बनाने के लिए कच्चे माल की आपूर्ति का इंतजार है। 

विज्ञापन


सिद्दीकी ने बताया कि जवाहर लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज अस्पताल में 273 मरीज भर्ती हैं। उनमें से 63 कोविड-19 संक्रमित हैं और 140 में इस संक्रमण के लक्षण मौजूद हैं। बाकी बचे 70 मरीज नॉन कोविड मरीज भी गंभीर हालत में भर्ती हैं और उन्हें भी आवश्यकतानसार ऑक्सीजन दी जा रही है।
विज्ञापन


उन्होंने बताया "ट्रॉमा सेंटर में स्थित हमारे दो लिक्विड ऑक्सीजन प्लांट में बस कुछ घंटों की आपूर्ति लायक ऑक्सीजन है। हम उम्मीद करते हैं आज हमें कच्चे माल की आपूर्ति हो जाएगी, जिसके बाद दो प्लांट में ऑक्सीजन का उत्पादन शुरू हो जाएगा।" सिद्दीकी ने बताया कि तीसरा ऑक्सीजन प्लांट विश्वविद्यालय के पुराने भवन में स्थित है जहां चौबीसों घंटे ऑक्सीजन का उत्पादन किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बीच, एएमयू के कुलपति प्रोफेसर तारिक मंसूर ने बुधवार को कहा कि विश्वविद्यालय अगले 30 दिन में एक नया ऑक्सीजन उत्पादन संयंत्र स्थापित करेगा। यह नया प्लांट ऑक्सीजन सिलिंडर को रिफिल करने का काम भी करेगा।


इधर,अलीगढ़ के सांसद सतीश गौतम ने संवाददाताओं को बताया कि उनकी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से टेलीफोन पर बात हुई है और उन्होंने आश्वासन दिया है कि बोकारो से ऑक्सीजन लदे ट्रक रवाना हो चुके हैं जिनसे अलीगढ़, मथुरा तथा आगरा में ऑक्सीजन की जरूरतों को पूरा किया जाएगा। सांसद ने कहा कि मुख्यमंत्री ने आश्वासन दिया है कि ऑक्सीजन की किल्लत को जल्द खत्म कर दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed