फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh: Outraged by murder and robbery in broad daylight, traders closed shops

अलीगढ़ : दिनदहाड़े हत्या एवं लूट से नाराज सराफा कारोबारियों ने बंद रखीं दुकानें

Sun, 21 Feb 2021 12:20 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 21 Feb 2021 12:20 AM IST
विज्ञापन
Aligarh: Outraged by murder and robbery in broad daylight, traders closed shops
अलीगढ़ : एटा चुंगी सरोज नगर में सराफा व्यापारी की मां कंचन वर्मा की लूट के बाद हुई हत्या के विरोध म? - फोटो : CITY OFFICE
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
विज्ञापन

सरोजनगर में सराफा कारोबारी के घर में दिनदहाड़े हत्या एवं लूट से नाराज पुरानी कोतवाली एवं फर्श बाजार के सराफा कारोबारियों ने करीब 250 दुकानें बंद रखकर विरोध प्रकट किया। व्यापारी नेता एसएसपी एवं एसपी सिटी से भी मिले। दोनों ने घटना का खुलासा जल्द करने का आश्वासन दिया है।
सरोजनगर की घटना के बाद शहर की कानून व्यवस्था पर सवाल उठ रहा है। इससे आक्रोशित पुरानी कोतवाली एवं फर्श बाजार के करीब 250 से अधिक सराफा कारोबारियों ने दुकानें बंद रखी। इसकी वजह से पुरानी कोतवाली क्षेत्र में सन्नाटा पसरा रहा। दुकानदारों ने प्रदर्शन कर रोष प्रकट किया।
विज्ञापन

दोपहर में पश्चिमी उत्तर प्रदेश संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष घनश्याम दास गर्ग, रवि वर्मा, सर्वेश सिंह डब्बू, सिप्पू सराफ, राजकुमार प्रिंस, पवन सिंह रावत, प्रीति वार्ष्णेय आदि एसएसपी मुनिराज जी से मिले और 48 घंटे में घटना का खुलासा करने की मांग की। शाम में अलीगढ़ स्वर्णकार कमेटी के सदस्य रवि वर्मा के नेतृत्व में एसपी सिटी से मिले। एसपी सिटी ने व्यापारियों को भरोसा दिलाया कि जल्द से जल्द घटना का खुलासा कर देंगे। पुलिस की टीम लगी हुई है। पुलिस अपराधियों के बिल्कुल नजदीक पहुंच गई है। उन्होंने व्यापारियों से दुकानें बंद न करने का आग्रह किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना के विरोध में आज बंद रहेगा सराफा बाजार
अलीगढ़। नौरंगाबाद के कुलदीप सराफ की पत्नी की हत्या एवं लूट के विरोध में आज संपूर्ण सराफा बाजार बंद रहेगा। ठोस कार्रवाई नहीं होने पर सराफा कारोबारी विरोध को आगे भी जारी रख सकते हैं।

अलीगढ़ सराफा कमेटी की आपातकालीन बैठक अध्यक्ष विजय अग्रवाल की अध्यक्षता में आयोजित की गई। इसमें सराफा कारोबारियों ने दिनदहाड़े डकैती एवं निर्मम हत्या की घोर निंदा की। इस घटना के विरोध में सर्वसम्मति से रविवार को संपूर्ण सराफा बाजार बंद रखने का निर्णय लिया गया। आगे की कार्रवाई अध्यक्ष एवं वरिष्ठ नेताओं के विवेक पर छोड़ दी गई। प्रदीप अग्रवाल, भारत भूषण माहेश्वरी, हरी माहेश्वरी, अशोक कुमार, संजय अग्रवाल, योगेश कुमार, प्रवीन कुमार, दीपक कुमार, विजय कुमार वार्ष्णेय, अजय कुमार वार्ष्णेय आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed