फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh or Harigarh: Now there is no proposal in the Municipal Corporation Board meeting, instead a suggestion

अलीगढ़ का नाम हरिगढ़ ? : नगर निगम बोर्ड की बैठक में अब प्रस्ताव नहीं, सुझाव बताया

Thu, 07 Dec 2023 12:25 PM IST
विक्रांत चतुर्वेदी अमर उजाला ब्यूरो, अलीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, अलीगढ़ Published by: विक्रांत चतुर्वेदी Updated Thu, 07 Dec 2023 12:25 PM IST
विज्ञापन
Aligarh or Harigarh: Now there is no proposal in the Municipal Corporation Board meeting, instead a suggestion
अलीगढ़ या हरिगढ़? - फोटो : अमर उजाला
नगर निगम बोर्ड के पहले अधिवेशन में अलीगढ़ शहर को हरिगढ़ नाम दिए जाने संबंधी प्रस्ताव बेशक ध्वनि मत से पारित हो गया। मगर इस प्रस्ताव को कार्यवृत्त में सुझाव के रूप में ही शामिल किया गया है। उसी सुझाव को शासन को भेजने की संस्तुति मेयर स्तर से की गई है। अब ऐसा संभव है या नहीं, इस पर नगर निगम स्तर से निर्णय लिया जाएगा।
विज्ञापन


छह नवंबर को हुई बोर्ड बैठक में पार्षद संजय पंडित ने सवालों के दौरान यह सुझाव रखा कि अलीगढ़ शहर का नाम हरिगढ़ किया जाए। इस प्रस्ताव को ध्वनि मत से पारित किया गया। साथ में बैठक के कार्यवृत में शामिल किया गया। मगर कार्यवृत्त में इसे सुझाव के रूप में ही शामिल किया गया है, जिस पर मेयर स्तर से शासन को भेजने संबंधी संस्तुति करते हुए अपनी टिप्पणी कर दी है। 
विज्ञापन


कार्यवृत्त मेयर व नगर आयुक्त की टिप्पणी के बाद सचिव सचिवालय कार्यालय को मिल गया है। मगर अब सुझाव शासन को भेजा जा सकता है या नहीं, इस विषय में अभी तक तस्वीर साफ नहीं है। चूंकि सचिव सचिवालय का जिम्मा संभाल रहे सीटीओ अवकाश पर हैं। उनके वापस आने पर ही सही बात सामने आएगी। इसके बाद ही तस्वीर साफ हो सकेगी। इस विषय में सुझाव के रूप में प्रस्ताव लाने वाले पार्षद संजय पंडित का कहना है कि अभी उन्हें कार्यवृत्त की प्रति नहीं मिली है। मगर जो जानकारी मिली है, उसके अनुसार उनके सबसे पहले लिखित प्रस्ताव को सुझाव के रूप में कार्यवृत्त में शामिल किया गया है। जो कि गलत है। इस विषय में वे अधिकारियों व मेयर से बात करेंगे और जरूरत हुई तो शासन स्तर पर भी शिकायत करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed