फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh: Only Rahul and Priyanka fighting with BJP: Masood

अलीगढ़ : भाजपा से केवल लड़ रहे राहुल व प्रियंका : मसूद

Sat, 06 Aug 2022 11:48 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 06 Aug 2022 11:48 PM IST
विज्ञापन
Aligarh: Only Rahul and Priyanka fighting with BJP: Masood
एफएफ टॉवर स्थित क्राउन रेजीडेंसी में आयोजित प्रेसवार्ता में जानकारी देते पूर्व शिक्ष मंत्री डॉ - फोटो : CITY OFFICE
रालोद के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. मसूद अहमद ने कहा कि मुसलमान सपा और बसपा की अंध भक्ति छोड़ें। भाजपा से केवल राहुल - प्रियंका ही लड़ रहे हैं। शनिवार को उन्होंने समर्थकों से देश के वर्तमान हालात पर सियासी संवाद किया। उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव में मुस्लिम समाज द्वारा अंधभक्ति से सपा को वोट देने को सियासी नासमझी बताया।
विज्ञापन

डॉ. मसूद अहमद ने कहा कि सपा - बसपा भाजपा की बी टीम हैं और रालोद भी अब चौधरी चरण सिंह के मार्ग से भटक गया है। उन्होंने कहा कि मुस्लिम समाज और दलित समाज को सपा - बसपा की अंधभक्ति छोड़ देशहित में सोचना चाहिए। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र कराह रहा है और संविधान पर संकट है, जिसको बचाना प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि देश में महंगाई, बेरोजगारी, गरीबी चरम पर है, लेकिन भाजपा और मोदी सरकार चंद दोस्तों को फायदा पहुंचाने में लगी हुई हैं । पूर्व प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि अखिलेश यादव, मायावती और जयंत चौधरी सहित देश के तमाम छोटे दल भाजपा से भयभीत हैं। डॉ. मसूद के साथ कांग्रेस के पूर्व विधायक प्रत्याशी जियाउर्रहमानए, जावेद खान, युवा नेता राजा भैया, डॉ. बाबू अली, शारिक, कुमैल कादरी, केपी सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed