फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh: Nurse's body found in former councilor's house, suspected of murder

अलीगढ़ : पूर्व पार्षद के घर में मिला नर्स का शव, हत्या का अंदेशा

Mon, 28 Mar 2022 12:30 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 28 Mar 2022 12:30 AM IST
विज्ञापन
Aligarh: Nurse's body found in former councilor's house, suspected of murder
क्वार्सी क्षेत्र के जीवनगढ़ के एक नर्सिंग होम में काम करने वाली नर्स का शव पूर्व पार्षद के घर में पड़ा मिला है। पुलिस ने मौके से साक्ष्य संकलित किए हैं। वहीं युवती के परिवार ने हत्या का अंदेशा जताते हुए कार्रवाई का अनुरोध किया है। पुलिस ने फिलहाल शव पोस्टमार्टम के लिए भेेज दिया है और जांच जारी है।
विज्ञापन

रोरावर के शाहजमाल मरघट चौराहा के फल की ढकेल लगाने वाले ताजुद्दीन की 18 वर्षीय बेटी सबा जीवनगढ़ के एक नर्सिंग होम में बतौर नर्स काम करती थी। इसी हॉस्पिटल में काम करने वाली नीलम पास में ही जीवनगढ़ गली नंबर 1 में पूर्व पार्षद बुंदू खां के घर में प्रसव आदि कराती है।
विज्ञापन

इस मकान में पहले सितारा नाम की दाई प्रसव कराती थी। सितारा की मौत के बाद यह काम नीलम ने संभाल लिया। बताया गया है कि नीलम अक्सर मदद के लिए सबा को उस मकान में बुला लेती थी। रविवार दोपहर नीलम ने ही सबा के परिवार को खबर दी कि सबा बुंदू खां के मकान में बेसुध पड़ी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पिता ताजुद्दीन आदि परिजन वहां पहुंचे और सबा को तत्काल जेएन मेडिकल कॉलेज ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद शाम करीब चार बजे पुलिस को परिवार की ओर से सूचना दी गई। इस सूचना पर क्वार्सी पुलिस मेडिकल कॉलेज और फिर घटनास्थल पहुंची, जिस कमरे में सबा की लाश मिली थी।
वहां चॉकलेट व खाली रैपर व कुछ सिरिंज आदि मिली हैं, जिन्हें फॉरेंसिक टीम ने जब्त कर दिया है। पिता ने बेटी की हत्या का अंदेशा जताया है। इधर, इंस्पेक्टर क्वार्सी विजय सिंह ने बताया कि फौरी तौर पर जांच में शरीर पर न तो किसी तरह की चोट का निशान है। न गर्दन दबाने जैसे साक्ष्य मिले हैं। फिर भी मौत को संदिग्ध मानते हुए परिवार के आरोप को ध्यान में रखते हुए जांच कराई जा रही है। परिवार ने भी अभी लिखित में कोई शिकायत नहीं दी है।

प्रेम प्रसंग की बात आ रही सामने
पुलिस पड़ताल में नर्सिंग होम में युवती के साथ काम करने वाले युवक की ओर प्रेम प्रसंग की बात सामने आई है। उसी में किसी तरह की घटना समझ में आ रही है। जांच में पता चला है कि हॉस्पिटल के रिसेप्शन पर ही काम करने वाला एक युवक घटना के बाद से फरार है। इन दोनों में प्रेम संबंध थे और शादी तक की बात चली थी। अंदेशा है कि उसी युवक ने किसी तरह से घटना को अंजाम तो नहीं दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed