फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh Numaish begins

Aligarh Exhibition: 145वां अलीगढ़ महोत्सव शुरू, प्रभारी मंत्री लक्ष्मी नारायण ने किया नुमाइश का उद्घाटन

Fri, 16 Jan 2026 09:41 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Fri, 16 Jan 2026 09:41 PM IST
सार

अलीगढ़ नुमाइश शुरू हो गई है। नुमाइश 13 फरवरी तक चलेगी। कृष्णांजलि, मुक्ताकाश और कोहिनूर मंच पर रोजाना एक से बढ़कर एक बेहतरीन कार्यक्रमों का आयोजन होगा।

विज्ञापन
Aligarh Numaish begins
नुमाइश कृषि प्रदर्शनी के उद्घाटन कार्यक्रम में प्रस्तुति देते बच्चे - फोटो : संवाद

विस्तार

ऐतिहासिक राजकीय औद्योगिक एवं कृषि प्रदर्शनी (अलीगढ़ महोत्सव) स्थानीय कारीगरों के लिए रोजगार का बड़ा मंच है। ये बातें 16 जनवरी को प्रदेश के गन्ना विकास एवं चीनी मिल मंत्री तथा जनपद प्रभारी मंत्री चौधरी लक्ष्मी नारायण प्रदर्शनी के उद्घाटन के दौरान कहीं।

विज्ञापन


प्रभारी मंत्री चौधरी लक्ष्मी नारायण ने मित्तल द्वार पर फीता काटकर और शांति के प्रतीक सफेद कबूतर उड़ाकर अलीगढ़ महोत्सव का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मंशा के अनुरूप यह प्रदर्शनी न केवल मनोरंजन का साधन है, बल्कि स्थानीय कारीगरों के लिए रोजगार और व्यापार का एक बड़ा मंच भी है।
विज्ञापन

अलीगढ़ नुमाइश शुभारंभ
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रभारी मंत्री ने मुख्य द्वार से सीधे बारहद्वारी स्थित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। इसके बाद उन्होंने नीरज-शहरयार पार्क स्थित शहीद स्तंभ पर पुष्प अर्पित कर देश के वीर बलिदानियों को श्रद्धांजलि दी।

दरबार हॉल में राष्ट्रगान के साथ ध्वजारोहण कर उन्होंने अलीगढ़ चित्र प्रदर्शनी और विज्ञान प्रदर्शनी का भी अवलोकन किया। औद्योगिक, कृषि और विकास मंडप का उद्घाटन करते हुए वहां लगे विभिन्न स्टालों का निरीक्षण किया। कृष्णांजलि नाट्यशाला में मुख्य समारोह का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। यहां संगीतिका डांस एकेडमी की छात्राओं ने गणेश वंदना से समां बांधा।


प्रभारी मंत्री ने कहा अलीगढ़ महोत्सव हमारी एकता और विविधता का जीवंत प्रतीक है। कभी ऊंटगाड़ी और बैलगाड़ी के दौर से शुरू हुआ यह मेला आज ड्रोन, रोबोटिक्स और लेजर तकनीक के युग में पहुंच गया है।

इस अवसर पर सांसद सतीश गौतम, सांसद अनूप वाल्मीकि, महापौर प्रशांत सिंघल, जिला पंचायत अध्यक्ष विजय सिंह, एमएलसी डॉ. मानवेंद्र प्रताप सिंह, एमएलसी प्रो. तारिक मंसूर, विधायक राजकुमार सहयोगी, सुरेंद्र दिलेर, मंडलायुक्त संगीता सिंह, डीएम संजीव रंजन, एसएसपी संजीव सुमन ने आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed