फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh: Now markets will open five days a week from nine in the morning to nine in the night

अलीगढ़ : अब सुबह नौ से रात नौ बजे तक सप्ताह में पांच दिन खुलेंगे बाजार

Tue, 14 Jul 2020 01:12 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 14 Jul 2020 01:12 AM IST
विज्ञापन
Aligarh: Now markets will open five days a week from nine in the morning to nine in the night
लाकडाउन के बाद खुले रेलवे रोड बाजार में खरीददारी करने निकले लोग। - फोटो : CITY OFFICE
अलीगढ़ में भी अब शनिवार और रविवार को लॉकडाउन लागू रहेगा। सप्ताह के बाकी पांच दिन बाजार सुबह नौ से रात नौ बजे तक खुलेंगे। इसी बीच प्रशासन ने व्यापारियों को राहत देते हुए अब साप्ताहिक बाजार बंदी को निरस्त कर दिया है। जिलाधिकारी ने सोमवार को समीक्षा बैठक कर आदेश जारी किया। शनिवार और रविवार को लॉकडाउन का नियम आगामी शुक्रवार रात दस बजे से लागू होगा।
विज्ञापन

रविवार को सीएम योगी आदित्यनाथ ने सप्ताह में दो दिन लॉक डाउन की घोषणा की थी। इसके निर्देश सोमवार को अधिकारियों को प्राप्त हुए। इस आधार पर डीएम ने बैठक बुलाकर जिले की समीक्षा की। समीक्षा के आधार पर उन्होंने अभी तक सुबह सात से 11 और दोपहर 12 से सात बजे तक दो शिफ्ट में बाजार खुलने का नियम खत्म करते हुए संपूर्ण बाजार सुबह नौ से रात नौ बजे तक खोलने का आदेश जारी किया। साथ ही उन्होंने हर सप्ताह के शनिवार और रविवार को लॉकडाउन लागू रहने का आदेश जारी किया। डीएम चंद्रभूषण सिंह ने बताया कि जब तक शनिवार और रविवार को लॉकडाउन का नियम लागू रहेगा, तब तक साप्ताहिक बाजार बंदी को निरस्त कर दिया गया है।
विज्ञापन

शनिवार और रविवार को लॉक डाउन के दौरान लोगों का घरों से निकलना प्रतिबंधित रहेगा। बाजार खुलेंगे नहीं। पब्लिक ट्रांसपोर्ट बंद रहेगा। सिर्फ आवश्यक सेवाओं से जुड़े लोगों को ही आने-जाने की छूट रहेगी। साथ ही मेडिकल स्टोर्स व अस्पताल खुले रहेंगे। रसोई गैस की डिलीवरी भी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

दो दिवसीय लॉकडाउन का पालन करें, बेवजह भीड़ जुटाकर खरीदारी न करें
जिलाधिकारी चंद्रभूषण सिंह ने जनता से अपील की है कि कोरोना महामारी को देखते हुए हर सप्ताह के दो दिवसीय लॉक डाउन का पालन करें। किसी भी प्रकार से बेवजह भीड़ न जुटाएं। पिछले शनिवार और रविवार को लॉक डाउन होने की खबर पर जिस प्रकार से लोगों ने शुक्रवार को सामान की अतिरिक्त खरीदारी की। उससे अब बचा जाए। बेवजह किसी भी सामान की अनावश्यक खरीदारी न करें। बाजार में भीड़ न जुटाएं। मास्क और सैनिटाइजर के प्रयोग का ध्यान रखें।

सैनिटाइजिंग का चलेगा अभियान
जिलाधिकारी चंद्रभूषण सिंह ने बताया कि सप्ताह में दो दिन शनिवार और रविवार को बाजार बंद रहने के दौरान सैनेटाइजिंग अभियान चलाया जाएगा। फैक्टरी और प्रतिष्ठान संचालक भी अपने-अपने यहां सैनेटाइजिंग कराएंगे। साथ ही औद्योगिक प्रतिष्ठानों में भी सरकारी कार्यालयों तरह कोविड हेल्प डेस्क की स्थापना की जाएगी। हर मजदूर का फैक्टरी में घुसने से पहले तापमान मापा जाए। साथ ही उसके हाथ ठीक से सैनिटाइज कराए जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed