फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh News: Three including two women killed in car-truck collision

Aligarh News : कार व ट्रक की टक्कर में दो महिलाओं समेत तीन की मौत, बच्चे घायल

Sun, 07 Aug 2022 02:52 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sun, 07 Aug 2022 02:52 AM IST
सार

Aligarh News: इस हादसे में कार सवार एक ही परिवार दो महिलाओं समेत तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि दो बच्चे घायल हैं। इनमें गंभीर रूप से एक घायल बच्चे को परिवार वाले जिला अस्पताल से रेफर कराकर दिल्ली ले गए हैं।

विज्ञापन
Aligarh News: Three including two women killed in car-truck collision
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

शनिवार की शाम करीब साढ़े छह बजे जीटी रोड पर अकराबाद व लधौआ के बीच विद्युत उपकेंद्र के पास तेज रफ्तार कंटेनर और कार में आमने-सामने से जबर्दस्त भिड़ंत हो गई। इस हादसे में कार सवार एक ही परिवार दो महिलाओं समेत तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि दो बच्चे घायल हैं। इनमें गंभीर रूप से एक घायल बच्चे को परिवार वाले जिला अस्पताल से रेफर कराकर दिल्ली ले गए हैं।

विज्ञापन


जिला हाथरस की कोतवाली सिकंदराराऊ के कस्बा पुरदिलनगर निवासी सुषमा पत्नी राम किशोर गुप्ता, अनामिका पत्नी पीयूष, लक्ष्य व रुद्र पुत्रगण पीयूष शनिवार की शाम कार से पुरदिलनगर से अलीगढ़ जा रहे थे। कार को चालक विकास चला रहा था। शाम करीब साढ़े छह बजे अकराबाद-लधौआ के बीच विद्युत उपकेंद्र पास सामने से आ रहे तेज रफ्तार कंटेनर और कार में जबर्दस्त भिड़ंत हो गई। इससे कार के परखचे उड़ गए। 
विज्ञापन


हादसे में कार सवार करीब 55 वर्षीय सुषमा पत्नी राम किशोर गुप्ता व कार चालक विकास की मौके पर ही मौत हो गई। अनामिका, लक्ष्य व रुद्र गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा होते ही आसपास के लोगों के साथ राहगीरों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक राम वकील सिंह फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने मौजूद लोगों की मदद से घायलों को कार से बाहर निकालकर एंबुलेंस के जरिए जिला अस्पताल भेजा। जिला अस्पताल में 34 वर्षीय अनामिका ने दम तोड़ दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने हादसे की सूचना मृतकों व घायलों के परिवार वालों को देने के साथ दोनों शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए। थाना प्रभारी निरीक्षक राम वकील सिंह ने बताया कि दुर्घटनाग्रस्त दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर थाने में खड़ा कराया गया है। उधर घायल रुद्र की हालत गंभीर होने पर परिवार वाले रेफर कराकर दिल्ली ले गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed