फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh News Man Elopes with Mother-in-Law, Tells Father-in-Law to Forget Her

UP: 'अब इनको भूल जाओ...', सास को भगा ले जाने वाले दामाद की शख्स को धमकी, कही ये बात; इस राज्य में मिली लोकेशन

Thu, 10 Apr 2025 03:58 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: शाहरुख खान Updated Thu, 10 Apr 2025 03:58 PM IST
सार

यूपी के अलीगढ़ में बेटी की शादी से पहले होने वाले दामाद के साथ भागने वाली महिला की लव स्टोरी सुर्खियों में है। महिला के पति ने होने वाले दामाद को फोन किया तो उसने पीड़ित पति को हड़का दिया। 

विज्ञापन
Aligarh News Man Elopes with Mother-in-Law, Tells Father-in-Law to Forget Her
aligarh love story - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले में सास और दामाद की लव स्टोरी चर्चा में बनी हुई है। बेटी की शादी से पहले ही अपने होने वाले दामाद के साथ भागने वाली सास घर में रखी लाखों की नकदी और गहने ले गई। अलीगढ़ पुलिस दोनों की तलाश कर ली है। 
विज्ञापन


इस बीच महिला के पति जितेंद्र कुमार ने पुलिस को जानकारी दी है कि जब उसने होने वाले दामाद को कॉल किया तो पहले वो इधर-उधर की बातें करने लगा। वो बार-बार झूठ बोल रहा था कि मुझे मालूम नहीं है। कई बार फोन करने पर उसने स्वीकार किया कि वो वो मेरे ही साथ है। 
विज्ञापन


उसने कहा कि तुम उसके साथ 20 वर्ष रह लिए, अब उन्हें भूल जाओ। तुम इनको परेशान करते हो, इनको भूल जाओ, इनके बारे में कुछ मत सोचना। फिर लड़के ने अपना मोबाइल बंद कर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पहले पीड़ित पति जितेंद्र कुमार ने बताया कि पत्नी ने मुझे साली के पास बेटी की शादी का कार्ड देने के लिए भेजा था, जब मैं साली के यहां कार्ड देकर वापस आया तो यहां पत्नी नहीं मिली थी। पहले लगा कि वह किसी रिश्तेदार के यहां गई होगी, लेकिन जब रिश्तेदारों के यहां पता किया तो उसका कुछ नहीं पता चला। 

जितेंद्र कुमार ने बताया कि लड़की की 16 अप्रैल को शादी थी। लड़का, लड़की से बात न कर सास से ज्यादा बात करता था। मेरी पत्नी जब उस लड़के से फोन पर बात कर रही थी तो मुझे शक भी हुआ। शादी नजदीक आ रही थी इसलिए उसे डांटा-फटकारा नहीं। थाने में पत्नी के गुमशुदगी की तहरीर दी है। दोनों की 22-22 घंटे बात हो रही थी। 

 

'तुम्हारे 20 साल शादी के होने जा रहे हैं...'
बाद में मुझसे बोला कि तुम्हारे 20 साल शादी के होने जा रहे हैं, तुम इनको परेशान करते हो, इनको भूल जाओ, इनके बारे में कुछ मत सोचना। फिर पत्नी और लड़के दोनों ने अपने मोबाइल स्विच ऑफ कर दिए। इन दोनों को हमारे सामने पेश किया जाए।

 

'घर में दस रुपये तक नहीं छोड़े'
लड़की ने बताया कि मां करीब 3.50 लाख रुपये की नकदी और पांच लाख रुपये के जेवरात लेकर घर से भाग गई। घर में अब 10 रुपये तक नहीं छोड़ कर गई। मां जो पैसा-सोना-चांदी लेकर गई है, वह वापस आ जाए, बस इतनी ही कहना है। अब वह जिए या मरे, उससे कोई मतलब नहीं है, हमें तो हमारी चीज वापस कर दें।

उत्तराखंड में मिली दामाद संग भागने वाली सास की लोकेशन 
अलीगढ़ के मडराक थाना इलाके से होने वाले दामाद संग लापता हुई महिला की तलाश में पुलिस ने सर्विलांस की मदद लेना शुरू कर दिया है। अब तक की खोज में दोनों की लोकेशन उत्तराखंड में मिली है। ये भी पता चला है कि दोनों बस से अलीगढ़ से उत्तराखंड पहुंचे हैं।

 

मडराक इलाके में महिला दादों क्षेत्र के अपनी ही बेटी के होने वाले पति को दिल दे बैठी। दोनों की शादी की तारीख नजदीक आई। उससे पहले वह दहेज के लिए जमा किए गए जेवरात और नकदी लेकर होने वाले दामाद संग चली गई। 

 

इसकी अब तक की जांच में एसओ मडराक अरविंद ने बताया कि शादी तय होने पर दो तारीख को पीली चिट्ठी पहुंच गई और तीन अप्रैल को दंपती ने दामाद को मोबाइल फोन भी गिफ्ट किया था। उसी फोन पर सास चोरी-छिपे अपने दामाद से बात करने लगी। रविवार को दामाद अपने घरवालों से शादी के कपड़ों की खरीदारी की बात कहकर घर से निकल गया। 
 

बाद में उसने पिता को फोन पर यह भी कहा कि मुझे खोजने की कोशिश मत करना। मैं जा रहा हूं। इसके बाद से फोन बंद कर लिया। बाद में पता चला कि उसकी होने वाली सास भी दहेज के लिए जुटाए जेवरात व नकदी सहित गायब है। यह शादी 16 अप्रैल को होनी थी।

 

पुलिस पूछताछ में पति ने स्वीकारा कि गिफ्ट में दिया गया स्मार्ट फोन दोनों की बातचीत का जरिया बना। महिला अपने होने वाले दामाद से दिन में 20 घंटे से भी अधिक फोन पर बातें करती थी। 

 

इधर, अब दोनों परिवारों में कोहराम के हालात हैं। शादी के कार्ड बंट चुके हैं। सीओ इगलास महेश कुमार बताते हैं कि उनकी लोकेशन पर काम किया गया है। लोकेशन उत्तराखंड में मिल रही है। उन्हें वापस लाने का प्रयास किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें: UP: रोजाना फोन पर करते थे घंटों बात... बेटी की शादी से पहले ही होने वाले दामाद के साथ फुर्र हो गई युवती की मां


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed