फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Woman Elopes with Daughters Fiance Days Before Wedding Takes Jewelry Too Aligarh News In Hindi

UP: रोजाना फोन पर करते थे घंटों बात... बेटी की शादी से पहले ही होने वाले दामाद के साथ फुर्र हो गई युवती की मां

Wed, 09 Apr 2025 04:08 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: शाहरुख खान Updated Wed, 09 Apr 2025 04:08 PM IST
सार

Aligarh Latest News: अलीगढ़ की एक महिला बेटी के होने वाले पति से प्यार कर बैठी। रोजाना दोनों की घंटों फोन पर बात होती थी। शादी से पहले महिला अपने होने वाले दामाद के साथ घर छोड़कर चली गई। 

विज्ञापन
Woman Elopes with Daughters Fiance Days Before Wedding Takes Jewelry Too Aligarh News In Hindi
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : freepik

विस्तार

Aligarh Wedding News: उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। एक महिला अपनी ही बेटी के होने वाले पति को दिल दे बैठी। जब बेटी के विवाह की तारीख पास आई तो वो अपने होने वाले दामाद के साथ घर से फरार हो गई। मामले में महिला के परिजनों ने पुलिस से शिकायत की है। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, मडराक थाना इलाके के एक गांव में एक महिला अपनी बेटी की शादी से कुछ दिन पहले ही अपने दामाद के साथ लाखों रुपये के जेवर लेकर फरार हो गई। महिला के पति ने दादों थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक से अपनी बेटी का रिश्ता तय किया था। 
विज्ञापन


दो तारीख को पीली चिट्ठी पहुंच गई और तीन अप्रैल को दंपती ने दामाद को मोबाइल फोन भी गिफ्ट किया था। सास चोरी-छिपे अपने दामाद से बात करने लगी। रविवार को दामाद अपने घरवालों से शादी के कपड़ों की खरीदारी की बात कहकर घर से निकल गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उसने अपने पिता को फोन कर कहा कि 'मैं जा रहा हूं मुझे ढूंढने की कोशिश मत करना' इतना कहते ही फोन बंद कर लिया। देर शाम तक युवक का फोन ऑन नहीं हुआ तो युवक के पिता ने उसकी ससुराल में फोन किया और पूछा कि बेटा तुम्हारे घर आया है। 
 

पता चला कि उसी दिन शाम को महिला भी घर से चली गई। जब वो भी देर शाम तक नहीं लौटी तो महिला के पति ने अलमारी खोलकर देखी तो उसमें से सोने के जेवर और ढाई लाख रुपये गायब थे। वहीं, 16 अप्रैल को बरात आनी थी, लेकिन उससे पहले ही दोनों फरार हो गए।

घंटों फोन पर बात करते थे दोनों
मडराक थाना प्रभारी अरविंद कुमार ने बताया कि गुमशुदगी दर्ज कर महिला की तलाश की जा रही है। बताया जा रहा है कि गिफ्ट में दिया गया स्मार्ट फोन दोनों के लव-कनेक्शन का जरिया बना। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, महिला अपने होने वाले दामाद से 20 घंटे से भी अधिक तक फोन पर बातें करती थी। 
 

घर में चल रही थी बेटी की शादी की तैयारियां
पीड़ित पति ने पुलिस को बताया कि बेटी की शादी को लेकर तैयारियां जोरों पर चल रहीं थीं। निमंत्रण पत्र भी बांटे जा चुके थे। इसी बीच, एक दिन उसकी पत्नी घर से अचानक गायब हो गई, पहले तो लगा कि वो किसी रिश्तेदार के घर गई होगी, लौट आएगी, लेकिन जब काफी समय तक नहीं लौटी तो उसकी तलाश शुरू की गई, इसी बीच यह जानकारी मिली कि जिस युवक से बेटी का रिश्ता तय था, वो भी गायब है। दोनों के गायब होने के बाद फोन की डिटेल निकलवाई तो चौंकाने वाला सच सामने आया। 

यह भी पढ़ें: MP Ziaur Rahman Barq: 23 नवंबर की रात में फोन पर किस से और क्यों बात की गई? सांसद बर्क से बार-बार पूछे ये सवाल


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed