{"_id":"6af4d51027deb1a7a20918dc","slug":"car-hits-pole-battery-businessman-dies-aligarh-news-c-2-gur1004-1109753-2026-11-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: खंभे से टकराई कार, बैटरी कारोबारी की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: खंभे से टकराई कार, बैटरी कारोबारी की मौत
विज्ञापन
कारोबारी संदीप सिंह।
जेल रोड पर बुधवार शाम एक कार सड़क किनारे खंभे से टकरा गई। हादसे में बैटरी कारोबारी संदीप वार्ष्णेय (45) की मौत हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। एयरबैग खुलने के बावजूद कारोबारी की जान नहीं बच सकी।
जेल रोड स्थित प्रावदा वाली गली निवासी संदीप वार्ष्णेय की जीटी रोड पर मसूदाबाद में सुनील बैटरी हाउस के नाम से दुकान है। बुधवार शाम करीब छह बजे वह दुकान से अपनी कार से घर लौट रहे थे। जेल रोड पुल पर पहुंचते ही उनकी कार अनियंत्रित होकर एक खंभे से टकरा गई। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई और उन्हें उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया।
पुलिस के मुताबिक, प्रारंभिक तौर पर आशंका जताई जा रही है कि कार चलाते समय संदीप की तबीयत अचानक बिगड़ी और संभवत: हार्ट अटैक आने के कारण वह वाहन पर नियंत्रण खो बैठे। हालांकि, हादसे की वास्तविक वजह की पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी।
विज्ञापन
सीओ धनंजय कुमार ने बताया कि जेल रोड पुल पर दुर्घटना की सूचना मिली थी। प्राथमिक जानकारी में तबीयत खराब होने के चलते कार का संतुलन बिगड़ने की बात सामने आई है। परिजन चाहेंगे तो पोस्टमार्टम की कार्रवाई कराई जाएगी। संदीप के परिवार में पत्नी के अलावा तीन बच्चे हैं, जिनमें दो बेटियां और एक बेटा है। उनके तीन भाई भी हैं। कारोबारी की अचानक मौत से परिवार में शोक छा गया।