फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh news: mahapanchayat of Akhilesh today in tappal

अखिलेश की महापंचायत आज, टप्पल में जुट सकते हैं 20 हजार किसान

Fri, 05 Mar 2021 01:38 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Fri, 05 Mar 2021 01:38 AM IST
विज्ञापन
Aligarh news: mahapanchayat of Akhilesh today in tappal
महापंचायत की तैयारी... - फोटो : amar ujala

टप्पल में होने वाली समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की किसान महापंचायत के लिए सभी तैयारियां हो चुकी हैं। 5 मार्च को टप्पल के यमुना एक्सप्रेस वे के इंटरचेंज पर अखिलेश यादव की किसान महापंचायत का आयोजन होना है। समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष गिरीश यादव ने बताया के किसान महापंचायत में 20,000 से अधिक किसानों के आने की संभावना है। 

विज्ञापन


सभा स्थल पर दो मंच बनाए गए हैं। एक मंच जिस पर पार्टी के स्थानीय पदाधिकारी और नेतागण मौजूद रहेंगे। दूसरे मंच पर अखिलेश यादव संबोधन करेंगे। इस किसान महापंचायत में सभी धर्म और जाति के एक-एक किसान को प्रतिनिधि के रूप में मंच पर सम्मानित किया जाएगा। अखिलेश यादव सैफई से पहले आगरा आएंगे। इसके बाद आगरा से यमुना एक्सप्रेस वे होते हुए टप्पल पहुंचेंगे। 12:30 बजे उनकी महापंचायत शुरू होगी। 
विज्ञापन


अखिलेश यादव उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री भी हैं। इसलिए उनके प्रोटोकॉल के अनुसार सुरक्षा व्यवस्था, ग्रीनहाउस, मंच आदि व्यवस्थाएं जिला प्रशासन द्वारा की गई हैं। अखिलेश यादव के साथ समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता रामजीलाल सुमन, संजय लाठर, विधान परिषद सदस्य उदयवीर सिंह का आना भी प्रस्तावित है। इससे पहले बृहस्पतिवार को समाजवादी पार्टी के नेताओं ने सभा स्थल पर पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस अवसर पर पूर्व सांसद और समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता बिजेंद्र सिंह, जिला उपाध्यक्ष रत्नाकर पांडे, अहमद सईद, पंकज पंडित आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कांग्रेसी नेता थाम सकते हैं साइकिल 
पूर्व सांसद चौधरी बिजेंद्र सिंह के कांग्रेस को छोड़कर समाजवादी पार्टी में चले जाने के बाद अब कांग्रेस के एक और वरिष्ठ नेता ने संकेत दिए हैं कि वह पार्टी से किनारा कर सकते हैं। माना जा रहा है कि टप्पल में होने जा रही अखिलेश यादव की किसान महापंचायत में कांग्रेस के यह नेता विधिवत रूप से अंतिम घोषणा कर सकते हैं।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed