फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh news

खेत में हुआ दुष्कर्म, घर आकर जान दी

Fri, 11 Jun 2021 12:31 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 11 Jun 2021 12:31 AM IST
विज्ञापन
Aligarh news
थाना क्षेत्र के एक गांव में खेत में चारा लेने गई युवती से दुष्कर्म हुआ। घर लौटी युवती इस घटना से इस कदर अवसाद में आ गई कि उसने फंदा लगाकर जान दे दी। सूचना पर थाना प्रभारी, सीओ अतरौली और फोरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंच गई। मृतका के भाई की तहरीर पर दुष्कर्म और आत्महत्या के लिए उकसाने की रिपोर्ट दर्ज हुई है। आरोपी फरार है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार की सुबह करीब साढ़े पांच बजे युवती अपने घर पर एक कमरे में पंखे से लटकती मिली। यह देखकर परिवार वालों के होश उड़ गए। सूचना पर सीओ अतरौली सुदेश गुप्ता, एसओ हरदुआगंज रामवकील सिंह व कस्बा प्रभारी सोहनलाल वर्मा पहुंच गए। फोरेंसिक टीम ने भी मौके पर पहुंचकर साक्ष्य संकलित किए। मृतका के भाई ने आरोपी गणेश के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। दर्ज कराई गई रिपोर्ट के अनुसार, मृतका के भाई ने बताया कि मंगलवार की दोपहर उसकी 18 वर्षीय बहन खेतों से चारा लाने गई थी। वहीं आरोपी गणेश ने उससे दुष्कर्म किया। घर लौटी बहन गुमसुम हो गई। खाना-पीना छोड़ दिया। बुधवार की रात मां व भाई ने उदासी का कारण पूछा तो वह रो पड़ी। खेत में दुष्कर्म की घटना की जानकारी दी। रात में परिवहन सुविधा न होने के कारण परिवार के अन्य लोगों ने अगली सुबह थाने में शिकायत करने की सलाह दी, लेकिन बृहस्पतिवार की सुबह साढ़े पांच बजे युवती का शव कमरे में पंखे पर दुपट्टे से लटका मिला। इधर, पुलिस ने आरोपी के घर दबिश दी लेकिन वह नहीं मिला।
विज्ञापन

- मृतका के भाई की तहरीर पर आरोपी के विरुद्ध दुष्कर्म और आत्महत्या के लिए उकसाने की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीम दबिश दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- सुदेश गुप्ता, सीओ अतरौली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed