{"_id":"5ed949b28ebc3e902e76bc7c","slug":"aligarh-news-harduaganj-news-ali235330531","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेत में मीट फैक्टरी का मलबा डालने पर भवनखेड़ा में हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खेत में मीट फैक्टरी का मलबा डालने पर भवनखेड़ा में हंगामा
विज्ञापन
मौके पर जुटी भीड़ व मौजूद पुलिसकर्मी।
- फोटो : HARDUAGANJ
थाना क्षेत्र के भवनखेड़ा गांव में बीती रात समुदाय विशेष के युवक की हरकत से गांव में तनाव व्याप्त हो गया। युवक ने आबादी के बीच स्थित खेत में मीट फैक्टरी से लाये गए मलबे को डाल कर खेत जोत दिया। खेत से उठी दुर्गंध के कारण लोग उल्टियां करने लगे। इससे गुस्साए ग्रामीणों ने जमकर हंगामा किया। सूचना पर पहुंची पुलिस को ग्रामीणों ने सामूहिक तहरीर देते हुए आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है ।
थाना क्षेत्र के भवनखेड़ा गांव निवासी सेवानिवृत्त मास्टर लीलाधर का आबादी के बीच पांच बीघा खेत है, जिसे उन्होंने गांव के ही समुदाय विशेष के व्यक्ति को बटाई पर दे रखा है। ग्रामीणों का कहना का ही तीन दिन पूर्व बटाईदार का बेटा अलीगढ़ की मीट फैक्टरी से मलबा लेकर खेत में खाद के रूप में डालने लाया था। ग्रामीणों ने विरोध किया तो आरोपी मलबे को लेकर चला गया। लेकिन बुधवार रात करीब 12 बजे कई ट्रैक्टर ट्रॉली में मीट फैक्टरी का मलबा भरकर लाया और खेत में डालकर रात में ही जोत दिया, जिससे कि मलबे को खेत से न हटाया जा सके। तड़के सुबह दुर्गंध के कारण जगे ग्रामीणों ने खेत में कुत्तों को अवशेष खींचते देखा तो उन्हें माजरा समझ में आ गया।
जिसके बाद गांव में तनाव व्याप्त हो गया। दुर्गंध के चलते महिलाएं, बच्चे तथा बुजुर्ग उल्टियां करने लगे। ग्रामीणों ने हंगामा करते हुए विरोध प्रदर्शन कर पुलिस कंट्रोल रूम पर सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों को शांत करते हुए प्रशासन को घटना से अवगत कराया। सीएमओ के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव पहुंची। ग्रामीणों के स्वास्थ्य की जांच की। जिसमें सभी स्वस्थ मिले। ग्रामीणों ने सामूहिक रूप से हस्ताक्षर कर कस्बा इंचार्ज को तहरीर दे दी है।