फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh news

झूठे वचनों का त्याग करना ही उत्तम सत्य धर्म : आचार्य

Mon, 05 Sep 2022 01:15 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 05 Sep 2022 01:15 AM IST
विज्ञापन
Aligarh news
दिगंबर जैन मंदिर में 10 लक्षण पर्व के पांचवें दिन आयोजित पूजन में उपस्थित लोग। - फोटो : CITY OFFICE
वैज्ञानिक संत आचार्य निर्भय सागर ने कहा कि सत्य धर्म की जब भी चर्चा होती है तो सत्य वचन को ही सत्य धर्म मान लिया जाता है। परंतु ऐसा नहीं है बल्कि उत्तम सत्य धर्म आत्मा ही निर्मल पर्याय है। सत्य धर्म आत्मीय गुण है, जबकि सत्य वचन जड़ है। हमें चाहिए कि हम इस अंतर को समझें, नहीं तो सत्य की खोज ही खत्म हो जाएगी। लोक कल्याण के लिए हमें सदा सत्य वचन का पालन करना चाहिए।
विज्ञापन

खिरनी गेट स्थित श्री लख्मीचंद पांड्या खंडेलवाल दिगंबर जैन मंदिर में दसलक्षण पर्व के पांचवें दिन उत्तम सत्य धर्म पर धर्मसभा में आचार्य निर्भय सागर ने यह विचार रखे। इससे पूर्व मंदिर में अभिषेक, शांतिधारा, सामूहिक पूजन आदि संपन्न हुई। पुष्प दंतनाथ भगवान के मोक्ष कल्याणक पर्व पर भगवान का प्रथम अभिषेक कलश करने का सौभाग्य कैलाश चंद्र जैन परिवार को प्रथम शांतिधारा करने, सुरेश कुमार जैन गढ़ी परिवार को द्वितीय कैलाश चंद्र जैन, ओमप्रकाश जैन परिवार को, भगवान के निर्वाण लाडू चढ़ाने का पूर्व शिक्षक विधायक जगवीर किशोर जैन परिवार को, द्वितीय प्रधानाचार्य अम्बुज जैन परिवार को प्राप्त हुआ। कार्यक्रम बाल ब्रह्मचारी मनीष भैया के निर्देशन में संपन्न हुआ। आयोजन में सुरेश जैन, अम्बुज जैन, राजीव जैन, मयंक जैन, पवन जैन, हेमंत जैन, सुनील जैन, प्रवीण जैन, विनय जैन, पंकज जैन आदि का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed