फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh news

मदरसा छात्रों के ‘मेला’ के नाम पर खेला

Wed, 13 Jul 2022 01:18 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 13 Jul 2022 01:18 AM IST
विज्ञापन
Aligarh news
मदरसों में पढ़ने वाले बच्चे अब सीबीएसई, यूपी बोर्ड की तर्ज पर मोबाइल से पढ़ाई कर सकेंगे। इसके लिए मदरसा ई-लर्निंग एप (मेला) लॉन्च किया गया, लेकिन यह एप अभी तक गूगल प्ले स्टोर में दिख नहीं आ रहा है। इस एप्लीकेशन को एक सप्ताह पहले अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री धर्मपाल सिंह ने लॉन्च किया था।
विज्ञापन

इस एप्लीकेशन के लॉन्च होने के बाद मदरसा शिक्षकों, छात्र-छात्राओं में उत्सुकता बढ़ गई है। प्ले स्टोर पर इस एप्लीकेशन को खोजा जा रहा है, लेकिन उनको मायूसी हो रही है। इस संबंध में मदरसा इस्लामिया अरबिया मौलाना आजाद नगर के प्रधानाचार्य समी उर्रहमान ने बताया कि यह एप्लीकेशन लाजवाब है। मदरसों के बच्चों के लिए फायदेमंद साबित होगा। इस एप्लीकेशन में सभी विषयों की पढ़ाई आसानी से की जा सकती है। उधर, जिले में अनुदानित मदरसा इस्लामिया अरबिया मौलाना आजाद नगर में 670, मदरसा अरबिया बलाए किला में 500, मदरसा सिराजुल उलूम निस्वा 450, मदरसा लुत्फिया अरबिया में 550 बच्चे हैं। इनके अलावा, जिले में 122 मदरसे हैं, जो गैर अनुदानित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed