{"_id":"61d899c55180c938706c6f4c","slug":"aligarh-news-city-office-news-ali2825855150","type":"story","status":"publish","title_hn":"नुमाइश ः तुलसी की नाइट में दर्शक बेकाबू, पुलिस ने लाठियां फटकारीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नुमाइश ः तुलसी की नाइट में दर्शक बेकाबू, पुलिस ने लाठियां फटकारीं
विज्ञापन
कोहिनूर मंच पर आयोजित बॉलीवुड नाइट में प्रस्तुति देती तुलसी कुमार।
- फोटो : CITY OFFICE
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजकीय औद्योगिक एवं कृषि प्रदर्शनी के कोहिनूर मंच पर शुक्रवार को बॉलीवुड नाइट में सिंगर तुलसी कुमार की झलक पाने के लिए दर्शक बेकाबू हो गए। पुलिस को इस दौरान दर्शकों को नियंत्रित करने को लाठियां फटकार नहीं पड़ीं। मंच के बाहर दर्शकों की काफी भीड़ जुटी रही। जबकि मंच पर तुलसी कुमार ने अपने बेहतरीन गीतों के जरिए सुरों का ऐसा जलवा बिखेरा कि दर्शक अपनी कुर्सियों पर खड़े होकर झूमने लगे।
बॉलीवुड नाइट का उद्घाटन एडीएम वित्त एवं राजस्व विधान जायसवाल एडीएम सिटी राकेश कुमार पटेल, सिटी मजिस्ट्रेट प्रदीप वर्मा एवं तहसीलदार कोल गजेंद्र पाल सिंह ने संयुक्त रूप से किया। इसके बाद तुलसी कुमार ने फिल्मी गीतों की बारिश कर दी। अपना मशहूर गीत तुम जो आए जिंदगी में बात बन गई...। तेरे लिए दुनिया छोड़ दी है..।
पहला नशा पहला खुमार...। तुझे कितना चाहने लगे हम, दहलीज पे मेरे हमदम, इस कदर तुमसे हमें प्यार हो गया...। सनम रे सनम रे, इक हो गए हम तुम...। सौदा खरा- खरा..। आदि एक से बढ़कर एक गीत सुना कर दर्शकों को अपना दीवाना बना लिया। तुलसी कुमार ने दर्शकों की मांग पर उनके पसंदीदा गाने सुना कर उनका भरपूर मनोरंजन भी किया। बॉलीवुड नाइट में जी म्यूजिक के आर्टिस्ट गोपाल तिवारी ने सुना है तेरे दिल पे मेरा..। तुम ही आना.. सुनाकर दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया। लाफ्टर शो सीजन-2 के कलाकार राजन श्रीवास्तव ने अपनी कॉमेडी के जरिए दर्शकों को खूब गुदगुदाया।

कोहिनूर मंच आयोजित तुलसी कुमार की नाइट में उपस्थित दर्शक। - फोटो : CITY OFFICE
विज्ञापन