{"_id":"61b64d16602cf1301f384e6b","slug":"aligarh-news-city-office-news-ali2804073161","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़ः दो प्रधान पदों व नागलकलां के 7 वार्डों में होगा उपचुनाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़ः दो प्रधान पदों व नागलकलां के 7 वार्डों में होगा उपचुनाव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
त्रिस्तरीय पंचायत उपचुनाव के लिए रविवार को ब्लॉक मुख्यालयों पर हुए नामांकन के बाद 77 ग्राम पंचायत सदस्यों का निर्विरोध निर्वाचन तय हो गया है। इन सभी वार्डों में मात्र एक एक प्रत्याशी द्वारा पर्चा भरा गया है। गंगीरी के सात वार्ड एक भी पर्चा न आने से खाली रह गए। अब केवल दो प्रधान पदों व टप्पल की ग्राम पंचायत नागलकलां के 7 वार्डों में उपचुनाव होगा। मतदान 20 दिसंबर को होगा। अगले दिन मतगणना होगी।
जिले में अकराबाद ब्लॉक की ग्राम पंचायत कठैरा एवं लोधा ब्लॉक की ग्राम पंचायत भगवानपुर में प्रधान पद के लिए क्रमश: 4 व 3 नामांकन आए। ग्राम पंचायत सदस्यों के 91 रिक्त पदों के लिए नामांकन भरे गए। इनमें अकराबाद में नौ वार्ड, अतरौली में 24, इगलास में आठ, खैर में दो, गंगीरी में 11, गोंडा में आठ, चंडौस व जवां में एक-एक, टप्पल में 11, धनीपुर में 12, बिजौली में पांच, व लोधा ब्लाक में सात वार्ड शामिल रहे। रविवार सुबह 10 से शाम चार बजे तक ब्लाक स्तर पर हुए नामांकन के बाद 77 वार्डों में मात्र एक एक प्रत्याशी ने नामांकन कराया। इस तरह इनका निर्विरोध निर्वाचन तय हो गया। एक भी नामांकन न आने से गंगीरी के 7 वार्ड खाली रह गए।
13 दिसंबर को सुबह दस बजे से कार्य समाप्ति तक नामांकन पत्रों की जांच होगी। 14 दिसंबर को सुबह दस बजे से दोपहर 3 बजे तक नाम वापसी प्रक्रिया होगी। इसी दिन चुनाव चिह्न आवंटित किए जाएंगे। 20 दिसंबर सुबह 7 बजे से सांय 5 बजे तक मतदान होगा। 21 दिसंबर को सुबह आठ बजे से मतगणना होगी। सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी कौशल कुमार ने बताया कि अब मात्र दो प्रधान व टप्पल ब्लॉक की ग्राम पंचायत नागलकलां के 7 वार्डो में उपचुनाव होगा।