फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh news

अलीगढ़ः मासूम संग दुष्कर्म के दोषी को दस साल की सजा

Sat, 27 Nov 2021 12:06 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 27 Nov 2021 12:06 AM IST
विज्ञापन
Aligarh news
मडराक क्षेत्र में ढाई साल की मासूम संग दुष्कर्म की घटना के आरोपी को न्यायालय से दस साल की सजा व जुर्माने से दंडित किया है। यह फैसला मिशन शक्ति अभियान के तहत एडीजे विशेष न्यायाधीश पॉक्सो नंद प्रताप ओझा की अदालत से सुनाया गया है।
विज्ञापन

विशेष लोक अभियोजक महेश चंद्र के अनुसार घटना 24 अप्रैल 2017 की है। मुकदमे के अनुसार देहली गेट खैर रोड इंदिरा नगर का नानक चंद्र चावल, दाल की फेरी लगाते हुए मडराक क्षेत्र के एक गांव में पहुंचा। जहां उसने पीड़ित पक्ष के दरवाजे पर खड़े होकर पीने के लिए पानी मांगा। इस पर महिला उसे पानी देकर अंदर मोबाइल चार्जिंग पर लगाने चली गई। इस दौरान घर के आंगन में उसकी ढाई साल की मासूम बेटी खेल रही थी। कुछ देर बाद उसे बच्ची के चीखने की आवाज आई। इस पर महिला ने बाहर आकर देखा तो आरोपी नानक चंद्र उसके साथ दुष्कर्म कर रहा था। इस पर आरोपी को शोर मचाकर परिवार की मदद से दबोच लिया गया और पीटकर पुलिस के हवाले कर दिया। मेडिकल में बच्ची के चोटों का उल्लेख आया। न्यायालय ने इसी आधार पर साक्ष्यों व गवाही के बल पर आरोपी को दोषी करार देते हुए दस साल की सजा व 23 हजार रुपये जुर्माने से दंडित किया है। साथ में निर्देश दिए हैं कि बच्ची के बालिग होने पर उसे 10 हजार रुपये हर्जाने के रूप में दिए जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed