फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh news

अलीगढ़ः नौकरी के नाम पर ठगी करने वाले को सजा

Sat, 13 Nov 2021 12:39 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 13 Nov 2021 12:39 AM IST
विज्ञापन
Aligarh news
सीआरपीएफ में नौकरी लगवाने के नाम पर ठगी करने वाले एटा निधौली के व्यक्ति को सात साल कैद व दो लाख रुपये जुर्माने की सजा सुनाई गई है। साथ ही जुर्माने के तौर पर एक लाख रुपये पीड़ित पक्ष को सौंपे जाने के आदेश दिए गए हैं। यह फैसला एसीजेएम-5 दीपक कुमार मिश्रा की अदालत से सुनाया गया है।
विज्ञापन

सहायक अभियोजन अधिकारी जितेंद्र कुमार पांडेय के अनुसार, वाकया 23 मार्च 2011 को गभाना में दर्ज कराया गया था, जिसमें गभाना के नागेंद्र सिंह ने निधौली कला के बलजीतपुर निवासी रवि कुमार पर बेटे की नौकरी लगवाने के नाम पर रुपये ऐंठने का आरोप लगाया। कहा कि रिश्तेदार रवि कुमार एक मर्तबा बीमार रिश्तेदार को देखने आए थे। तभी उन्होंने खुद की सीआरपीएफ में पहुंच का हवाला देकर रुपये ऐंठ लिए। मगर न नौकरी लगी और न रुपये वापस मिले। मुकदमे के आधार पर न्यायालय में सुनवाई के दौरान आरोपी को दोषी करार दिया गया और सात साल सजा व दो लाख रुपये जुर्माने से दंडित किया है। जिनमें से एक लाख रुपये पीड़ित को देने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed