फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh news

अलीगढ़ः पार्षद पत्नी के साथ सरकारी टूर पर जाने के लिए अड़े पति, हंगामा

Wed, 13 Oct 2021 01:54 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 13 Oct 2021 01:54 AM IST
विज्ञापन
Aligarh news
सरकारी खर्च पर पार्षद पत्नी के साथ पति भी भ्रमण पर जाना चाहते हैं। इसको लेकर नगर निगम के जवाहर भवन में जमकर हंगामा हुआ। मामला इतना बिगड़ गया कि नगर आयुक्त सीट छोड़कर चले गए। नाराज पार्षदों ने अपनी भड़ास उपसभापति पर निकाली।
विज्ञापन

जवाहर भवन में मंगलवार को संवाद कार्यक्रम के दौरान पार्षदों ने जमकर हंगामा किया। नगर निगम के सभी 80 पार्षदों को भ्रमण (टूर) पर जाना है। पहले हवाई जहाज से गोवा जाने का कार्यक्रम था। उसे रद्द कर दिया गया है। अब मैसूर (कर्नाटक), अहमदाबाद (गुजरात) एवं राजकोट (गुजरात) में से किसी एक को चुनना है। मंगलवार को संवाद कार्यक्रम के दौरान कुछ पार्षदों एवं पार्षद पतियों ने सवाल उठाया कि महिला पार्षद अकेली कैसे जाएंगी। उनके साथ परिवार के सदस्य को जाने की अनुमति दी जाए। इस पर नगर आयुक्त गौरांग राठी ने आपत्ति की। उन्होंने आगरा जिले का हवाला दिया और कहा कि कुछ महीने पहले पार्षद के अतिरिक्त दूसरे लोग गए थे। अब उनसे रिकवरी हो रही है।
विज्ञापन

इस पर एक नेता ने कहा कि सब कुछ नियमानुसार नहीं होता। कुछ अंडरस्टैडिंग से भी होता है। नगर आयुक्त ने कहा कि उनकी कलम से कोई गलत काम नहीं होगा। इसके बाद पार्षद एवं पार्षद पति नारेबाजी एवं हंगामा करने लगे। शोरशराबे के बीच नगर आयुक्त गौरांग राठी सीट से उठकर चले गए। उसके बाद पार्षद भड़क गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

पार्षदों ने उपसभापति डॉ. मुकेश शर्मा को घेर लिया और जमकर भड़ास निकाली। कुछ पार्षद इस बात पर भी नाराज थे कि महापौर मो. फुरकान के रहते नगर आयुक्त कैसे चले गए। डॉ. मुकेश शर्मा ने बताया कि कोई विशेष बात नहीं है। पहले भी पार्षद भ्रमण पर जाते रहे हैं। इस बार अलग तरह से जा रहे हैं। बस के बदले हवाई जहाज से जाना है। कुछ लोग परिवार के साथ जाना चाहते हैं, इसी बात को लेकर थोड़ा शोरशराबा हुआ था।

संवाद कार्यक्रम में टूर को लेकर शोर-शराबा होने लगा था। वहीं, दो बजे से नगर आयुक्त एवं अन्य अधिकारियों की मंडलायुक्त के साथ बैठक होनी थी। इसलिए नगर आयुक्त एवं अधिकारी चले गए। उसके बाद क्या हुआ, पता नहीं।
- अरुण कुमार गुप्त, अपर नगर आयुक्त
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed