फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh news

अलीगढ़ः पूर्व विधायक ने की सीमेंट फैक्टरी संचालकों पर मुकदमे की मांग

Tue, 21 Sep 2021 06:39 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 21 Sep 2021 06:39 PM IST
विज्ञापन
Aligarh news
साथा मिल रोड पर शुक्रवार को सीमेंट प्लांट से निकले ट्रक की टक्कर से गिरे बिजली के खंभे और उसकी चपेट में आकर मौत का शिकार हुए दो युवकों की घटना ने इस रोड पर ट्रकों के खड़े होने और पार्किंग की समस्या को उजागर किया है।
विज्ञापन

मौके पर पहुंचे पूर्व विधायक और समाजवादी पार्टी के नेता हाजी जमीर उल्लाह ने इसको लेकर प्लांट संचालकों पर मुकदमा दर्ज करने की मांग की है।
हाजी जमीर उल्लाह खान ने बताया कि मौके पर पहुंचने के बाद स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि सीमेंट प्लांट में बहुत सारे ट्रक आते हैं, लेकिन इनकी पार्किंग की कोई व्यवस्था नहीं है। इस कारण यह रोड पर ही खड़े रहते हैं। इससे राहगीरों के लिए बहुत कम जगह बचती है। यही कारण है कि रोड पर खड़ा हुआ ट्रक जब पीछे की ओर हो रहा था तब बाइक सवार युवक चपेट में आ गए और हादसा हो गया।
विज्ञापन

जमीरउल्ला खान ने मुकदमे के साथ-साथ दोनों मृतक युवकों के परिजनों को पांच-पांच लाख रुपये मुआवजा और नौकरी देने की भी मांग की। पूर्व विधायक ने बताया कि उनकी मांग को अधिकारियों ने मान लिया है। इस मौके पर मुशर्रफ खां, रुकमुद्दीन मेव, जलालुद्दीन, अशरफ, दिनेश चंद्र, रामकुमार, अशोक, राम खिलाड़ी आदि मौजूद थे। इसके अलावा सलमान शाहिद के नेतृत्व में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं में पोस्टमार्टम हाउस पहुंचकर पीड़ित परिवार को संवेदना व्यक्त की। इस अवसर पर पार्षद नासिर चांद, पार्षद जकी, पार्षद शाकिर मलिक, डॉ. मुस्लिम, आबिद चौधरी, जिलामंत्री इमरान मलिक, महानगर उपाध्यक्ष अरमान अल्वी, नफीस ठाकुर, इक़रार ठाकुर, सद्दाम सोलंकी, शाकिर अब्बासी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed