{"_id":"6140efd38ebc3e61d730ea9c","slug":"aligarh-news-city-office-news-ali273182136","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़ः और परीक्षा में पास हो गए भाजपा नेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़ः और परीक्षा में पास हो गए भाजपा नेता
विज्ञापन
सांसद सतीश गौतम को आशीर्वाद देते प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी।
- फोटो : CITY OFFICE
कौशल कुमार ओझा
राजा महेंद्र प्रताप सिंह राज्य विश्वविद्यालय का शिलान्यास करने पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भाजपा नेताओं की पीठ थपथपा गए। जाट बहुल विधान सभा क्षेत्र के गांव लोधा में भारी भीड़ जुटाना भाजपा नेताओं के लिए किसी चुनौती से कम नहीं थी। जाने से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भाजपा के प्रदेश प्रभारी राधा मोहन सिंह का हाथ पकड़कर कहा कि कार्यक्रम बहुत अच्छा रहा।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम की तैयारी कई दिनों से चल रही थीं। डेढ़ लाख लोगों को लाने का लक्ष्य रखा गया था। सबसे अधिक चिंता इस बात की थी कि प्रधानमंत्री के कार्यक्रम में कितने लोग आएंगे। किसान आंदोलन के बीच यह सवाल और महत्वपूर्ण हो गया था। कार्यक्रम स्थल लोधा इगलास विधान क्षेत्र में है जो जाट बहुल है। दरअसल प्रधानमंत्री का कार्यक्रम भाजपा के लिए किसी परीक्षा से कम नहीं था। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दो बार मुआयना करने स्वयं पहुंचे थे। उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा एवं प्रदेश के सह प्रभारी संजीव चौरसिया एक दिन पहले ही आ गए। प्रभारी मंत्री सुरेश राणा, भाजपा के प्रदेश महामंत्री अश्वनी त्यागी, क्षेत्रीय अध्यक्ष रजनीकांत माहेश्वरी, प्रदेश के सह संगठन मंत्री कर्मवीर सहित कई नेता अलीगढ़ में डेरा डाले हुए थे। प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह स्वयं यहां के पदाधिकारियों के संपर्क में थे।
भाजपा के शीर्ष नेता लोधा से एक मजबूत संदेश पश्चिमी उत्तर प्रदेश को देना चाहते थे। प्रधानमंत्री के आने से पहले जब लोधा में तीनों पंडाल भर गए तो भाजपा नेताओं की चिंता दूर हुई। प्रदेश प्रभारी राधा मोहन सिंह ने बताया कि संबोधन के बाद जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंच से नीचे उतर रहे थे तो हाथ पकड़ कर कहा कि बहुत अच्छा रहा। उन्होंने बताया कि अलीगढ़ से बहुत खुश होकर प्रधानमंत्री गए हैं। सांसद सतीश गौतम चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लेने पहुंचे तो पीठ थपथपा कर कहा कि सारा आशीर्वाद तुम ही ले लेते हो। जिलाध्यक्ष चौधरी ऋषिपाल सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री बहुत खुश होकर गए हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एवं प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह ने भी बधाई दी।