फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh news

अलीगढ़ः तालानगरी में शाम सात बजे तक बंद हो जाएंगे खोखे और गुमटी

Wed, 18 Aug 2021 12:39 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 18 Aug 2021 12:39 AM IST
विज्ञापन
Aligarh news
जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे ने मंगलवार को तालानगरी का भ्रमण कर अपना तीन दिन पहले का वादा पूरा किया। उन्होंने बीती 13 अगस्त को हुई उद्योग बंधु की बैठक में तालानगरी की समस्याओं का निस्तारण करने का वादा किया था। मंगलवार को वह शाम पांच बजे वह तालानगरी पहुंची और भ्रमण कर उद्यमियों की समस्याओं की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने मौके पर अधिकारियों को निर्देशित किया कि शिकायतों का निस्तारण प्राथमिकता से करें। उद्यमियों की मांग पर पुलिस अधिकारियों को शाम सात बजे तक सभी गुमटी और खोखे बंद कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

उद्यमी नेकराम शर्मा ने उनको धन्यवाद देते हुए कहा कि इतिहास में यह पहली बार हो रहा है कि किसी जिलाधिकारी ने समय निकालकर उद्यमियों से किया वादा इतनी जल्द पूरा किया। इसके लिए तालानगरी एसोशिएशन उनका आभार प्रकट करती है। जिलाधिकारी ने मौके पर पाया कि नालियों की सिल्ट बाहर निकली हुई थी। सड़क पर बालू बदरपुर और रोड़ी पड़ी थी। जिससे नालियां अवरुद्ध होने के साथ आवागमन में असुविधा हो रही थी। आरएम यूपीएसआईडीसी संजू उपाध्याय ने बताया कि संबंधित व्यक्ति को नोटिस दिया गया है, यदि वह कल तक नहीं उठाते हैं तो संपूर्ण सामग्री जब्त कर ली जाएगी।
विज्ञापन

उद्यमियों ने कहा कि तालानगरी को एक बार अच्छे से साफ करा दिया जाए तो इसका सार्थक परिणाम सामने आएगा। रात्रि पेट्रोलिंग बढ़ाए जाने की मांग भी उठी। व्यापारियों ने बताया कि सभी फैक्ट्रियां एक शिफ्ट में कार्य कर रही हैं। शाम होते ही अराजक तत्वों का जमावड़ा सड़क किनारे रखी गुमटियों पर शुरू हो जाता है, जिससे सभी असुरक्षित महसूस करते हैं। यदि गुमटियां शाम सात बजे बंद हो जाएं तो अराजक तत्व एकत्रित नहीं हो सकेंगे। इस पर डीएम ने एसडीएम एवं पुलिस क्षेत्राधिकारी को शाम सात बजे खोखे बंद कराने के निर्देश दिए। भ्रमण के दौरान सीडीओ अंकित खंडेलवाल, एसडीएम कोल कुंवर बहादुर सिंह, उपायुक्त उद्योग श्रीनाथ पासवान, चंद्रशेखर शर्मा, सुनील दत्ता, उपेंद्र पांडेय, लल्लू सिंह, मुनेश पाल सिंह आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed