फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh news

अलीगढ़ः मां के सामने मौत के आगोश में समा गया मासूम

Fri, 13 Aug 2021 11:45 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 13 Aug 2021 11:45 PM IST
विज्ञापन
Aligarh news
विलाप करते परिजन। - फोटो : CITY OFFICE
रेलवे जंक्शन पर हुए दर्दनाक हादसे में मां-बेटे समेत तीन की मौत जरा सी लापरवाही के चलते हुई। परिवार के सभी सदस्य पहले प्लेटफार्म पांच पर फुट ओवर ब्रिज पर चढ़ ही रहे थे कि अचानक ट्रैक से जाने का फैसला कर लिया। 100 की रफ्तार से आई नॉन स्टॉप विक्रमशिला एक्सप्रेस की चपेट में आने से शहाना परवीन (28) पत्नी अजीम, उसके 18 माह के बेटे अल्फेस और पांच साल के भांजे सुबहान पुत्र इस्तियाक की मौत हो गई। परिवार की जरा सी लापरवाही ताला कारीगर अजीम को जीवनभर का दर्द दे गई। वहीं, मां यास्मीन की आंखों के सामने पांच साल के बेटे सुबहान की मौत ने उन्हें बदहवास कर दिया है।
विज्ञापन

अजीम पेशे से ताला कारीगर है। पत्नी शहाना परवीन और अल्फेस के साथ हंसी-खुशी जिंदगी बिता रहा था। अजीम ने बताया कि उसकी शादी को करीब तीन साल हुए थे। पत्नी और उसका बेटा में उसका पूरा संसार थे। मगर, पलभर में उसके जीवन के सभी रंग बिखर गए। इधर, सुबहान तीन भाई बहनों में दूसरे नंबर का था। उसकी मां यास्मीन भी हादसे के समय प्लेटफार्म पर ही मौजूद थीं। मां के साथ छोटी बेटी शिदरा (3) और बड़ा बेटा अयान (14) भी था। तीनों के सामने सुबहान भी मौत के आगोश में समा गया। थोड़ी देर तक तो सभी बदहवास हालत में आ गए। इसके बाद चीखपुकार मच गई। सुबहान के पिता को फोन पर यह सूचना बड़े बेटे अयान द्वारा दी गई तो उन्हें भी पलभर के लिए भरोसा नहीं हुआ। पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे सभी परिवार वालों की आंखों से आंसुओं का सैलाब बहने लगा। अजीम अपने बेटे और पत्नी के शव से लिपटकर रोने लगे। उनका करुण क्रंदन सभी की आंखें नम कर रहा था।
विज्ञापन

लाखों रुपये से बनीं लिफ्ट है बंद
रेलवे जंक्शन के प्लेटफार्म दो और तीन/चार पर दो साल पहले लाखों रुपये से लिफ्ट बनाई गईं। मगर, ये लिफ्ट पिछली साल कोरोना की पहली लहर के दौरान बंद कर दी गईं। इसके बाद अभी तक इन लिफ्ट को शुरू नहीं किया गया है। इसके चलते लोग फुटओवर ब्रिज के बजाय पटरियों को पार कर प्लेटफार्म पर जाते-आते हैं। यह लापरवाही कई बार यात्रियों को भारी पड़ चुकी है। अधिकारियों के संज्ञान में इस बात को आरपीएफ और जीआरपी की ओर से लाया गया है। मगर, अधिकारी इस ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed