{"_id":"610305578ebc3ef75a5e8692","slug":"aligarh-news-city-office-news-ali269384762","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़ः रियलिटी शो देख बाल कलाकार बनने घर निकले चार बच्चे, आरपीएफ ने पकड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़ः रियलिटी शो देख बाल कलाकार बनने घर निकले चार बच्चे, आरपीएफ ने पकड़े
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टीवी पर एक डांस रियलिटी शो देख मन में बाल कलाकार बनने की ख्वाहिश लेकर मुंबई के लिए घर से निकले नोएडा जिले के दादरी इलाके के रहने वाले चार बच्चे (दो बालक, दो बालिका) बृहस्पतिवार तड़के आरपीएफ ने अलीगढ़ जंक्शन पर पकड़े। थाने लाकर उनसे पूछताछ की गई। वह अपना नाम, पता तो बता सके। मगर, परिवार के किसी सदस्य का मोबाइल नंबर नहीं दे पाए। इस पर आरपीएफ ने उनको चाइल्ड लाइन की टीम के सुपुर्द कर दिया। चाइल्ड लाइन प्रभारी की ओर से बच्चों के मां-पिता का सुराग लगाया जा रहा है। फिलहाल बच्चों को शेल्टर होम में रखा गया है।
आरपीएफ इंस्पेक्टर चमन सिंह तोमर ने बताया कि प्लेटफार्म 3-4 का निरीक्षण करते वक्त बृहस्पतिवार तड़के चार बच्चों को पकड़ा। उनके साथ कोई अन्य न होने के चलते शक गहराया। थाने लाकर पूछताछ की तो बच्चों ने बताया कि वह नोएडा जिले के रूपवास, दादरी में रहते हैं। एक बच्चा और बच्ची आपस में भाई-बहन हैं, जबकि दो अन्य पड़ोसी हैं। उन्होंने बताया कि टीवी पर एक रियलिटी शो देखकर वह बाल कलाकार बन टीवी पर आने की ख्वाहिश लेकर घर से निकले थे। किसी से सुना था कि मुंबई जाकर वह अपना सपना पूरा कर सकते हैं। इसलिए एक ट्रेन में सवार हो गए। रास्ते में डर लगने पर अलीगढ़ जंक्शन पर उतर गए। यहां रात भर स्टेशन पर घूमते रहे। आरपीएफ इंस्पेक्टर के मुताबिक बच्चों ने अपना नाम और पता तो बता दिया। मगर, वह परिवार के किसी सदस्य का नंबर नहीं बता सके । इस पर उनके परिवार वालों से तत्काल संपर्क नहीं हो पाया। चाइल्ड लाइन की टीम को बुलाकर सभी को उनके हवाले कर दिया है। चाइल्ड लाइन प्रभारी ज्ञानेंद्र मिश्रा के मुताबिक बालक, बालिकाओं को शेल्टर होम में रखा गया है। पकड़ी गईं दो लड़कियां पहले भी एक बार घर से इसी प्रकार निकलीं थीं। तब भी उनको अलीगढ़ जंक्शन पर ही पकड़ा गया था। परिवार वालों से संपर्क किया जा रहा है। संपर्क होते ही इनको परिवारीजनों के सुपुर्द कर दिया जाएगा।