फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh news

टोक्यो में चानू ने जीता रजत पदक, स्टेडियम में खुशी

Sun, 25 Jul 2021 12:24 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 25 Jul 2021 12:24 AM IST
विज्ञापन
Aligarh news
टोक्यो ओलंपिक में मीराबाई चानू के मेडल जीतने खुशी मनाते खिलाड़ी। - फोटो : CITY OFFICE
टोक्यो ओलंपिक में 49 किलोग्राम वर्ग भार में मीराबाई चानू के भारोत्तोलन में रजत पदक जीतने की खुशी महारानी अहिल्याबाई होल्कर स्पोर्ट्स स्टेडियम में मनाई गई। शनिवार को स्टेडियम स्थित सेल्फी प्वाइंट पर खिलाड़ियों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर टोक्यो ओलंपिक में देश को पहला पदक मिलने पर खुशी का इजहार किया।
विज्ञापन

इस दौरान भारत माता की जय के नारे भी लगे। जिला भारोत्तोलन संघ के अध्यक्ष व यूपी ओलंपिक एसोसिएशन के सह संयुक्त सचिव मजहर उल कमर ने कहा कि टोक्यो ओलंपिक में पदक जीतने का चांदी जैसा आगाज हो गया है। पूरी दुनिया में तिरंगा ऊंचा करने वालीं चानू को पूरा देश सलाम कर रहा है। यूपी एथलेटिक्स संघ के संयुक्त सचिव शमशाद निसार आजमी ने कहा कि टोक्यो ओलंपिक में चानू के रजत पदक जीतने से बाकी खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ेगा। देश की बेटियों में खेलकूद के प्रति और जागरूकता बढ़ेगी। इस अवसर पर क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी रानी प्रकाश, उप क्रीड़ा अधिकारी विजय सिंह, जिला भारोत्तोलन संघ के सचिव सुधीश कुमार सिंह, एथलीट अमित, हीरा सिंह, विकास चौहान, मनोज राघव, जतिन चौधरी, गीतेश चौधरी, ऋषि राघव, विष्णु चौधरी, निधि, हिमांशी गुप्ता, हनी यादव आदि मौजूद रहे। उधर, जमालपुर स्थित आसिफ नगर निवासी समाजसेवी अब्दुल जलील ने चानू के रजत पदक जीतने पर खुशी मनाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed