फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh news

अलीगढ़ः पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दामों ने बिगाड़ा घर-खेती का बजट

Fri, 16 Jul 2021 01:18 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 16 Jul 2021 01:18 AM IST
विज्ञापन
Aligarh news
पेट्रोल और डीजल सहित रसोई गैस के बढ़ते दामों ने मध्यम वर्गीय परिवारों से लेकर खेती करने वाले किसानों तक का बजट गड़बड़ा दिया है। आधुनिक दौर में मशीनों से खेती हो रही है, इन मशीनों में से अधिकांश डीजल चलित हैं। ऐसे में खेती कार्य महंगा हो गया है। ट्रैक्टरों से ढुलाई भी महंगी हो गई है। किसानों को अपनी फसल मंडियों तक ले जाने के लिए अधिक मालभाड़ा का भुगतान करना पड़ रहा है। इधर, रसोई गैस और पेट्रोल के दाम बढ़ने से मध्यम वर्गीय परिवार बेहाल हैं। उनके घर का बजट दोगुना हो गया है। लोग कई तरह से कटौती कर जैसे-तैसे घरों का खर्च चला रहे हैं। यह मार ऐसे दौर में पड़ रही है, जब लोग कोरोना काल से अभी तक उभर नहीं पाए हैं।
विज्ञापन

डीजल के बढ़ते दाम बड़ी मुसीबत बन गए हैं। खेती ज्यादातर आधुनिक मशीनों से ही हो रही है। कई किसान ऐसे हैं जो पंपसेट पर आश्रित होकर खेती करते हैं। खेतों की जुताई से लेकर खाद की ढुलाई तक महंगी हो चुकी है। किसान चिंतित है कि इतनी महंगी खेती कर लागत खर्च कैसे निकाला जाए। पहले ही कोरोना वायरस की वजह से वे आर्थिक तंगी से जूझ रहे हैं। ऊपर से कमरतोड़ महंगाई में इनकी परेशानी को और बढ़ा कर रख दिया। पिछले साल की तुलना में इस बार दस प्रतिशत ज्यादा खर्च खेती पर आ रहा है।
विज्ञापन

- मुकेश गौड़, किसान
पेट्रोल, डीजल का दाम बढ़ने से माल भाड़े पर सीधा असर पर पड़ा है। इस कारण नमक, दाल से लेकर खाने वाले तेल और अन्य खाद्य सामग्री की कीमत काफी बढ़ी है। आम लोग यह समझ नहीं पा रहे कि आखिर इस महंगाई में बजट को कैसे संतुलित किया जाए। अपने बजट में कटौती करने लगे हैं। पहले जहां किलो में खरीदते थे, वहीं अब आधा किलो में काम चलाने लगे हैं। लोगों को खाना है तो मजबूरी में खरीदना ही पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- गिरीश राघव, अधिवक्ता
महंगाई चरम पर है। सरकार महंगाई पर अंकुश नहीं लगा पा रही है। गरीब हो या मध्यम वर्ग इस महंगाई से सभी परेशान है। घरेलू उपयोग के वस्तु और किराना सामानों की कीमतें काफी बढ़ गई हैं। सरकार पेट्रोल और डीजल सहित गैस के दामों को नियंत्रित करे। महंगाई बढ़ने से आम आदमी की परेशानी बढ़ रही है। महंगाई पर रोक नहीं लगाई गई तो हालत और भी गंभीर हो जाएंगे। मध्यम वर्गीय परिवार के लिए घर चलाना मुश्किल हो गया है।
- अदिति जैन, शिक्षिका
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed