फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh news

बिना बजट कैसे सुधरेगी भूगर्भ जल की सेहत

Fri, 09 Jul 2021 12:57 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 09 Jul 2021 12:57 AM IST
विज्ञापन
Aligarh news
आशीष श्रीवास्तव
विज्ञापन

निरंतर घटते भूगर्भ जलस्तर की समस्या से निपटने के लिए वर्षा जल संचयन एवं भूजल संवर्धन योजना बनी है। इसके तहत सभी सरकारी एवं अर्द्ध सरकारी विभागों को अपने-अपने भवनों में अनिवार्य रूप से रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम लगाने के आदेश दिए गए हैं, लेकिन विभागों ने इस मद में बजट न होने का हवाला देते हुए अपनी लाचारी जता दी है। ऐसे में योजना के क्रियान्वयन पर सवालिया निशान लग गए हैं। समस्या से निपटने के लिए डीएम एवं सीडीओ ने सभी विभागों के विभागाध्यक्षों को प्रमुख सचिव को बजट के लिए मांगपत्र भेजने के निर्देश दिए हैं।
पांच हजार इमारतें परंतु मात्र 72 में है सिस्टम
अलीगढ़। जिले में सरकारी एवं अर्द्ध सरकारी विभागों को मिलाकर करीब पांच हजार भवन हैं, लेकिन शासन के निर्देश के बावजूद इनमें से मात्र 72 इमारतों में रूफ टाप रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम लगा है। जो कुल इमारतों का 1.44 प्रतिशत बैठता है।
विज्ञापन

छह ब्लाकोें में निरंतर जटिल हो रही स्थितियां
-नगर निगम अलीगढ़-डार्क जोन
-इगलास ब्लाक-क्रिटिकल जोन
-चंडौस, गंगीरी, जवां, खैर व लोधा-सेमी क्रिटिकल
मात्र छह ब्लाक सामान्य
अलीगढ़। निरंतर घट रहे जलस्तर के मध्य जिले के 12 में से छह ब्लाक अभी भी सामान्य स्तर पर हैं। इनमें धनीपुर, अतरौली, अकराबाद, बिजौली, गोंडा व टप्पल शामिल हैं। इन ब्लाकों में जलस्तर छह से आठ मीटर यानी 10 से 15 फुट तक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सिस्टम न लगाने पर 172 को नोटिस
अलीगढ़। अलीगढ़ विकास प्राधिकरण के अधिशासी अभियंता डीएस भदौरिया ने बताया कि विभाग ने रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम न लगाने के मामले में 172 नोटिस जारी किए हैं। इनमें ज्यादातर 300 वर्ग मीटर या इससे अधिक क्षेत्रफल वाली इमारतें हैं। बिल्डरों को हिदायत दी गई है कि 300 वर्ग मीटर या उससे अधिक क्षेत्रफल में ग्रुप हाउसिंग या फ्लैटों के निर्माण का नक्शा तभी पास होगा, जब वे अनिवार्य रूप से रूफ टाप रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम लगवा लेंगे।

भूगर्भ जलस्तर सुधारने के लिए सभी सरकारी, अर्द्ध सरकारी एवं निजी विभागों को अनिवार्य रूप से रूफ टाप रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम लगवाने के निर्देश दिए गए हैं। डीएम एवं सीडीओ ने इस मामले में सभी को पत्र लिखा है। बजट की समस्या के निवारण के लिए सभी विभागाध्यक्षों को प्रमुख सचिव के पास मांगपत्र भेजने के निर्देश दिए गए हैं।
- विजेंद्र सिंह सुमन, सहायक अभियंता लघु सिंचाई व भूगर्भ जल मामलों के नोडल अफसर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed