फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh news

पचीस करोड़ से चमकेगी रामघाट व कासिमपुर रोड

Wed, 16 Jun 2021 12:28 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 16 Jun 2021 12:28 AM IST
विज्ञापन
Aligarh news
आशीष निगम
विज्ञापन

जिले की सबसे प्रमुख रामघाट रोड की दुर्दशा पर शासन ने सुधि ली है। रामघाट रोड को दुरुस्त करने के लिए एक प्रस्ताव मंजूर हो गया है। पीएसी के पास जलभराव की समस्या दूर करने के लिए दूसरा प्रस्ताव शासन के पास मंजूरी के लिए भेजा गया है। रामघाट रोड, हरदुआगंज-कासिमपुर रोड व पीएसी के पास सड़क निर्माण के लिए 25 करोड़ रुपये का प्रस्ताव शासन को भेज दिया गया है। अमर उजाला ने हाल ही के अंक में पीएसी के पास सड़क खराब होने का मुद्दा प्रमुखता से प्रकाशित किया था। जिसके बाद अधिकारियों ने प्रस्ताव शासन को भेजा है।
इसके साथ ही हरदुआगंज नाले से कासिमपुर की 12 किमी लंबी सड़क को साढ़े पांच मीटर से बढ़ा कर अब सात मीटर चौड़ा किया जाएगा। इस तरह से सीडीओ कार्यालय से कासिमपुर तक सफर कुछ सुगम हो जाएगा। अभी पीएसी के पास जलभराव होने से बहुत परेशानी है। वहीं हरदुआगंज नाले से कासिमपुर रोड पर कई जगह जानलेवा गड्ढे हैं, जिन पर आए दिन हादसे हो रहे हैं। यातायात का बढ़ता दबाव देखते हुए इस रोड को दुरुस्त कराया जाएगा। इसमें रामघाट रोड का चार किमी का नवीनीकरण का प्रस्ताव मंजूर हो चुका है। इसका ठेका भी हरेंद्र सिंह को मिला है।
विज्ञापन

पीडब्ल्यूडी प्रांतीय खंड के एक्सईएन एके शर्मा ने बताया कि रामघाट रोड के 4 किमी का प्रस्ताव मंजूर हो गया है। पीएसी के पास नाला बनाए बिना निर्माण कार्य करना उचित नहीं होगा। इसलिए नाले का प्रस्ताव भी भेजा गया है। इासके साथ ही हरदुआगंज नाले से लेकर कासिमपुर तक 12 किमी लंबी सड़क को साढ़े पांच मीटर से बढ़ा सात मीटर चौड़ा करने का प्रस्ताव दिया गया है। इन दोनों प्रस्तावों के मंजूर होते ही काम शुरू करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

हरदुआगंज कासिमपुर रोड 20 करोड़ से बनेगा
हरदुआगंज के नाले से कासिमपुर तक 12 किमी रोड होगा चौड़ा
इस रोड के वास्ते लगभग 20 करोड़ रुपये का प्रस्ताव भेजा गया
इस रोड की चौड़ाई साढ़े पांच मीटर से बढ़ा कर सात मीटर होगी
शासन के पास प्रस्ताव भेजा गया है, मंजूरी का इंतजार हो रहा
चार किमी रामघाट रोड 1.65 करोड़ दुरुस्त होगा
1-सीडीओ कार्यालय के सामने से दिल्ली पब्लिक स्कूल तक रोड का नवीनीकरण होगा
2-4 किमी लंबे इस रास्ते को 14 मीटर की चौड़ाई में दुरुस्त कर ठीक किया जाएगा
3-इस कार्य के लिए लगभग 1.65 करोड़ रुपये का बजट मंजूर हुआ है
पीएसी का जलभराव 3.33 करोड़ से दूर होगा
1-पीएसी के पास जलभराव की समस्या दूर करने के लिए 3.33 करोड़ की लागत से सीसी रोड बनाया जाएगा।
2-160 मीटर लंबी और 14 मीटर चौड़ी इस सड़क को 30 सेंटीमीटर मोटाई की सीसी रोड में बदला जाएगा।
3-रोड के दोनों तरफ जलनिकासी के लिए दो नाले बनाए जाने का प्रस्ताव भी इसमें शामिल किया गया है।
4-पेट्रोल पंप की ओर 14.65 लंबा नाला बनेगा, दूसरी ओर केवल 450 मीटर लंबा नाला बनेगा।
5-दोनों ओर नाले की चौड़ाई लगभग एक मीटर, जिससे पानी आसानी से निकल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed