{"_id":"60847f688ebc3e8d5708e864","slug":"aligarh-news-city-office-news-ali26182806","type":"story","status":"publish","title_hn":"रुपयों के विवाद में दो पक्षों में मारपीट, कारीगर की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रुपयों के विवाद में दो पक्षों में मारपीट, कारीगर की मौत
विज्ञापन
विशाल का फाइल फोटो।
- फोटो : CITY OFFICE
एडवांस दिए गए रुपये न लौटाने पर शुक्रवार को कारखाना संचालक और कारीगर में विवाद हो गया। दोनों पक्षों में हुई मारपीट में कारीगर की मौत हो गई। शनिवार को इस मामले में कारखाना संचालक के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। शाम को परिजनों ने कारखाने पर जमकर हंगामा किया। आरोपी की गिरफ्तारी की मांग उठाई। उनका आरोप था कि पुलिस ने आरोपी को जानबूझकर भागने का मौका दिया है। बाद में सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को संभाला।
थाना सासनी गेट पुलिस के मुताबिक, क्षेत्र के मोहल्ला अवतार नगर में किशन कुमार का हार्डवेयर उत्पाद का कारखाना है। इसी मोहल्ले का रहने वाला विशाल कुमार पुत्र लाखन सिंह (22) कारखाने में काम करता था। कुछ दिनों पहले विशाल ने कारखाना संचालक किशन कुमार से 22 हजार रुपये एडवांस लिए थे। शुक्रवार सुबह विशाल कारखाने में काम करने गया था। इस दौरान किशन कुमार ने उससे रुपये लौटाने के लिए कहा। विशाल ने कहा कि वह कुछ दिनों में रुपये वापस कर देगा और जो बचें, वह उसकी मजदूरी में से काट ले। इसी बात को लेकर दोनों में विवाद हो गया। बात इतनी बढ़ गई कि अभद्रता व प्रतिष्ठा का सवाल बन गई।
मामला तूल पकड़ने पर दोनों पक्षों ने अपने-अपने समर्थकों को बुला लिया। देखते ही देखते दोनों पक्षों में मारपीट होने लगी। मारपीट में विशाल बेहोश होकर जमीन पर गिर पड़ा। इसकी सूचना परिजनों को हुई तो वह भी मौके पर पहुंच गए। इस पर आरोपी पक्ष मौके से भाग गया। परिजन बेहोशी की हालत में विशाल को लेकर थाने पहुंचे। थाने से कहा गया कि पहले इलाज कराएं। इस पर परिजन विशाल को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। यहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। विशाल की मौत पर परिवार में कोहराम मच गया। पिता लाखन सिंह की तहरीर पर पुलिस ने कारखाना संचालक किशन के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। थाना प्रभारी सासनी गेट के मुताबिक आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
परिजनों ने लगाया आरोपियों को बचाने का आरोप
विशाल के परिजनों का कहना है कि उन्होंने छह लोगों के खिलाफ तहरीर दी थी। इन्हीं लोगों ने विशाल के साथ मारपीट कर उसकी हत्या की थी। लेकिन पुलिस ने केवल कारखाना संचालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। अन्य आरोपियों का नाम मुकदमे से निकाल दिए हैं। परिजनों का यह भी कहना है कि उन्होंने जो तहरीर दी थी, वह फाड़ दी और उनसे दूसरी तहरीर लिखवाई गई। इस मामले को एसएसपी के समक्ष रखा जाएगा।

विशाल कीहत्या के बादकबीर नगर में हंगामा करते लोगो को समझाते पुलिस कर्मी।- फोटो : CITY OFFICE