{"_id":"6074a3b68ebc3ecbb54f80fb","slug":"aligarh-news-city-office-news-ali2609610158","type":"story","status":"publish","title_hn":"टीका उत्सव : दूसरे दिन आठ हजार लोगों ने लगवाया टीका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टीका उत्सव : दूसरे दिन आठ हजार लोगों ने लगवाया टीका
दीनदयाल उपाध्याय संयुक्त चिकित्सालय में कोरोना की वैक्सीन लगवाती महिला।
- फोटो : CITY OFFICE
Link Copied
चार दिवसीय टीका उत्सव के दूसरे दिन मामूली सुधार हुआ है। 17869 में से 8006 हजार लोग टीका लगवाने पहुंचे। प्रथम डोज लगवाने वालों का प्रतिशत 38 है, जबकि शत प्रतिशत लोग दूसरी डोज लगवाने पहुंचे।
विज्ञापन
देश में 11 से 14 अप्रैल 2021 तक टीका उत्सव मनाया जा रहा है
इसमें अधिक से अधिक लोगों को टीका लगाने का प्रयास किया जा रहा है। उत्सव के पहले दिन टीकाकरण का प्रतिशत 40 से भी कम था। दूसरे दिन टीकाकरण में मामूली सुधार हुआ है। लक्ष्य 17869 के विरुद्ध 8006 लोगों को टीका लगाया गया है, जो 44.80 प्रतिशत है। 15907 लोगों को प्रथम एवं 1962 लोगों को दूसरी डोज लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया था। 6044 लोग प्रथम एवं 1962 लोग दूसरी डोज लगवाने पहुंचे। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. दुर्गेश कुमार ने बताया कि शत प्रतिशत लोग दूसरी डोज लगवाने पहुंच रहे हैं। उन्होंने कहा कि हमलोग टीकाकरण का प्रतिशत बढ़ाने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि कुछ लोगों को भ्रांति हो रही है कि कोरोना नहीं हुआ है तो टीका क्यों लगाएं। यह टीका इसलिए लगाया जा रहा है कि आप सुरक्षित रहे और दूसरे किसी व्यक्ति को कोरोना न हो। यह टीका उन्हें भी लगाना है, जिन्हें कोरोना हुआ था और अब ठीक हो गए हैं।
कोविड की जांच कराने के लिए फार्म भरने में मदद करतीं डीएस कॉलेज की छात्राएं।- फोटो : CITY OFFICE
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।