{"_id":"606f54798ebc3ec86f6c1d66","slug":"aligarh-news-city-office-news-ali260628779","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना हॉटस्पॉट रमेश विहार में जांच को पहुंची टीम के साथ अभद्रता, सात पर मुकदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना हॉटस्पॉट रमेश विहार में जांच को पहुंची टीम के साथ अभद्रता, सात पर मुकदमा
विज्ञापन
कोरोना हॉटस्पॉट बने क्वार्सी थाना क्षेत्र की रमेश विहार कॉलोनी में सैंपलिंग के लिए पहुंची एलटी टीम के साथ दो अलग-अलग परिवारों ने अभद्रता कर दी। टीम को देख दरवाजे बंद कर लिए। इसके बाद धमकी देकर उनको भगाने की कोशिश की। टीम ने समझाया तो उनके साथ मारपीट पर उतारू हो गए। इसकी शिकायत टीम ने कोविड कंट्रोल रूम में की। इस पर सक्रिय हुए सिटी मजिस्ट्रेट विनीत कुमार सिंह के आदेश पर थाना क्वार्सी थाने के दरोगा नरेंद्र कुमार की ओर से महामारी अधिनियम, धारा-144 के उल्लंघन, अभद्रता, धमकी देने के आरोप में सात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। इसमें एक परिवार के छह लोगों को व एक अन्य परिवार की महिला को आरोपी बनाया गया है।
एलटी बबलू, मंजू, यासीन गाजी रमेश विहार कॉलोनी में जांच के लिए पहुंचे थे। दरोगा नरेंद्र कुमार टीम के साथ थे। वह जैसे ही मकान संख्या ए-14 रमेश विहार पर पहुंचे तो लोगों घर का दरवाजा बंद कर लिया। काफी समझाने के बाद भी दरवाजा नहीं खोला। अंदर से ही गाली-गलौज करना शुरू कर दिया। इस पर टीम वहां से चली गई। इसके बाद बी/04 ओम वाटिका के पर पहुंचे। वहां मौजूद 32 वर्षीय नेहा पुत्री ओमप्रकाश व उनके घर पर किराएदार भी मौजूद थे। एलटी मंजू पहुंची तो उसके साथ नेहा ने अभद्रता की। धक्का-मुक्की कर बाहर निकाल दिया। धमकी भी दी। इसके बाद टीम वापस आ रही थी, तभी मकान संख्या ए-14 में रहने वाले उदयवीर शर्मा, उनके बेटे पदम शर्मा, मानव शर्मा, मानव शर्मा के बेटे विक्रम शर्मा, बेटी विदिता शर्मा, मानव शर्मा की पत्नी ने फिर से अभद्रता की और धमकी देकर भगाने की कोशिश की। इस पर टीम ने कंट्रोल रूम को जानकारी दी। कंट्रोल रूम प्रभारी स्मृति गौतम ने पूरे प्रकरण से सिटी मजिस्ट्रेट विनीत कुमार को अवगत कराया। उनके आदेश पर दरोगा नरेंद्र कुमार ने उदयवीर शर्मा, उनके बेटे पदम शर्मा, मानव शर्मा, मानव शर्मा के बेटे विक्रम शर्मा, बेटी विदिता शर्मा, मानव शर्मा की पत्नी व नेहा पुत्री ओमप्रकाश के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। इंस्पेक्टर क्वार्सी छोटेलाल ने मुकदमा दर्ज होने की पुष्टि की।