फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh news

महिला का सिर फोड़कर घर से निकला

Sat, 27 Feb 2021 01:14 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 27 Feb 2021 01:14 AM IST
विज्ञापन
Aligarh news
महानगर के देहली गेट इलाके की एक महिला का उसके पति ने सिर फोड़ दिया। इसके बाद दो बच्चों सहित महिला को घर से निकाल दिया। महिला इस बात की शिकायत करने देहली गेट थाने पहुंची तो पुलिस ने वहां से भी उसे टरका दिया। इधर, सूचना पर महिला का भाई इटावा से अलीगढ़ आ गया। वह बहन सहित उसके दोनों बच्चों को अपने साथ ले गया।
विज्ञापन

पीड़िता प्रीति सविता ने बताया कि वह इटावा जिले के रामनगर इलाके की रहने वाली है। 2011 में परिवार की मर्जी से जलालपुर, देहली गेट के रहने वाले भुवनेश कुमार के साथ शादी हुई। शादी के बाद पति की संविदा कर्मी के तौर पर स्वास्थ्य विभाग में नौकरी लग गई। इसके चलते वह ससुरालियों से दहेज लाने की मांग करने लगा। विरोध करने पर आए दिन मारपीट करने लगा।
विज्ञापन

परिवार की लोकलाज रखते हुए यह बात छुपाए रखी। शुक्रवार को पति ने फिर से विवाद किया। इसी बीच उसने मारपीट करते हुए सिर फोड़ दिया और दो बच्चों सहित घर से निकाल दिया। पति की शिकायत करने थाना देहली गेट पहुंची तो वहां से पुलिस ने शिकायत सुने बिना ही टरका दिया। इसकी सूचना भाई को दी। भाई गौतम सविता अलीगढ़ आया। उसने पुलिस को लिखित तहरीर दी। मगर, तहरीर दर्ज करने से इंकार कर दिया गया। महिला ने बताया कि वह अब एसएसपी सहित स्वास्थ्य विभाग के सीएमओ से पति के विषय में शिकायत कर इंसाफ की मांग करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed