फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh news

लूट के विरोध में की गई थी फाइनेंस कर्मी की हत्या

Sat, 23 Jan 2021 01:39 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 23 Jan 2021 01:39 AM IST
विज्ञापन
Aligarh news
सासनी गेट थाना क्षेत्र के पला साहिबाबाद, कृष्णा विहार में बुधवार की रात फाइनेंस कर्मी विकास सक्सेना की हत्या लूट के विरोध में की गई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी यह बात सामने आई है कि विकास के मुंह व नाक को किसी कपड़े या तकिया से दबाया गया है। इसके चलते उसका दम फूला और नाक से हल्का खून भी आया। पुलिस ने विकास के छोटे भाई प्रशांत सक्सेना की तहरीर के आधार पर लूट व हत्या का मुकदमा दर्ज चार अज्ञात बदमाशों के खिलाफ दर्ज कर लिया है। हालांकि परिवार वाले इस मुकदमे से नाखुश हैं। वह शुक्रवार शाम को एसएसपी से मुलाकात करने पहुंचे। वहां उन्होंने डकैती-हत्या दर्ज कराने की मांग की। एसएसपी ने सीओ प्रथम को मामले में प्राथमिकता के साथ जांच करने और तथ्यों के आधार पर धाराएं बढ़ाए जाने का आदेश दिया। इस पर परिवार वाले शांत हुए। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है। अभी तक कोई ठोस सुबूत हाथ नहीं लगा है।
विज्ञापन

मृतक विकास के भाई प्रशांत सक्सेना, जो सादाबाद स्थित एक निजी बैंक में शाखा मैनेजर हैं। उन्होंने मुकदमा दर्ज कराया कि उनका भाई विकास घर में सो रहा था। तभी बुधवार रात को अज्ञात बदमाश घर में घुसे। भाई के साथ मारपीट की, इसके बाद रस्सी व पाइप से उसकी हत्या करके घर से 10 अंगूठी, एक जंजीर, एक पैंडल, एक कंठी, एक मंगलसूत्र, एक सीतारानी, दो नाक की लौंग, 210 ग्राम चांदी का एक जेवर, चांदी का एक गुच्छा, चार जोड़ी पायजेब, दो लाख रुपये नगदी, एक स्मार्टफोन लूट ले गए।
विज्ञापन

बता दें कि विकास सक्सेना रामघाट रोड स्थित एक निजी फाइनेंस कंपनी में काम करते थे।
बृहस्पतिवार की सुबह उनका शव घर में बेड पर पड़ा मिला था। घर में सिर्फ उसकी सात साल की बेटी थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। तीन डाक्टरों ने वीडियो कैमरा की निगरानी में पोस्टमार्टम किया। प्रथमा दृष्टया मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका था। मौत का कारण पता लगाने के लिए डाक्टरों की टीम ने रिपोर्ट की गहन स्टडी के बाद शुक्रवार को उसे जारी किया। इसमें उल्लेख किया गया है कि हत्या मुंह व नाक किसी कपड़े या तकिया से दबाकर की गई है। विरोध के दौरान गले को भी दबाने का प्रयास किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसएसपी मुनिराज जी के मुताबिक घटना में तहरीर के आधार पर लूट का मुकदमा दर्ज कर लिया है। विवेचना में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल, बदमाशों की तलाश में पुलिस की टीमों को लगा दिया है। जल्द ही अनावरण कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed