{"_id":"6000981e8ebc3e309567166d","slug":"aligarh-news-city-office-news-ali2537700150","type":"story","status":"publish","title_hn":"कारोबारी पर हमले के आरोपियों की तलाश में दबिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कारोबारी पर हमले के आरोपियों की तलाश में दबिश
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महानगर के नामचीन कारोबारी स्वपिभनल जैन की लैंबॉरगिनी कार पर अपनी थार गाड़ी से हमले के आरोपियों की तलाश तेज हो गई है। बृहस्पतिवार को पुलिस अमले ने चार ठिकानों पर दबिश देकर आरोपियों के विषय में जानकारी की और परिवारों को चेताया कि वे या तो हाजिर कर दें, अन्यथा पुलिस की सख्त कार्रवाई को तैयार रहें। पुलिस ने इस हमले के मुकदमे में चौथे अज्ञात आरोपी के रूप में मोंटी का नाम बढ़ा दिया है। उसके घर भी पुलिस पहुंची।
शनिवार रात हुए घटनाक्रम के बाद अगले दिन रविवार को पुलिस ने मुकदमे के आधार पर पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष तेजवीर सिंह गुड्डू के बड़े बेटे जिला पंचायत सदस्य दीपक चौधरी को गिरफ्तार कर लिया था। इस मुकदमे में उनका दूसरा बेटा कार्तिक चौधरी, इनका दोस्त शोभांस पुत्र स्व.गोरा पहलवान व एक अज्ञात को आरोपी बनाया गया था। एसओ मडराक के अनुसार चौथे आरोपी की पहचान मोंटी निवासी अवंतिका फेस टू के रूप में हुई है। उसका नाम मुकदमे में उजागर कर दिया गया है। इसी आधार पर अन्य तीनों आरोपियों की तलाश में बृहस्पतिवार को पुलिस ने अभियान चलाया। एसओ मडराक राजीव कुमार, इंस्पेक्टर क्वार्सी छोटेलाल, इंस्पेक्टर सिविल लाइंस रविंद्र दुबे, एसओ गोंडा संदीप सिंह व क्यूआरटी टीम दलबल के साथ सबसे पहले कार्तिक की तलाश में तेजवीर सिंह गुड्डू के जापान हाउस आवास पर पहुंचीं।
जहां पुलिस की गुड्डू से मुलाकात हुई। कार्तिक को लेकर बातचीत के बाद पुलिस मोंटी के अवंतिका घर पहुंची। इसके बाद शोभांस के घर गई और फिर कार्तिक की तलाश में ही पुलिस शहरी मदन गढ़ी पहुंची। यहां तेजवीर सिंह के साले ब्लाक प्रमुख गोंडा प्रदीप सिंह का घर है। अंदेशा था कि यहां भी कार्तिक हो सकता है। मगर नहीं मिला। एसओ मडराक राजीव के अनुसार अगर जल्द आरोपी गिरफ्तार नहीं हुए तो न्यायालय से गैर जमानती वारंट व कुर्की आदि के वारंट लेने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।