फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh news

11 महीने बाद भी क्वार्सी बाईपास नाले पर नहीं हुई बैरीकेडिंग

Wed, 13 Jan 2021 01:11 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 13 Jan 2021 01:11 AM IST
विज्ञापन
Aligarh news
राज्यपाल के आने को लेकर कुलदीप विहार मोड पर नाले की सफाई करते नगर कर्मी। - फोटो : CITY OFFICE
अभिषेक शर्मा
विज्ञापन

बात ज्यादा नहीं सिर्फ 11 महीने पुरानी है, जिसे जिला प्रशासन भले ही भूल गया हो। मगर, परिवार व शताब्दी नगर इलाके के लोग कतई नहीं भूले। शहर के क्वार्सी बाईपास स्थित शताब्दी नगर मोड़ पर 15 फरवरी 2020 की सुबह कार सहित नाले में समाए तीन सेवानिवृत्त बैंक अफसरों की मौत हो गई थी। मंगलवार को राज्यपाल के आगमन से ऐन पहले इस नाले पर नगर निगम का पूरा अमला गंदगी हटाने में जुटा रहा। मगर, इस 11 महीने में किसी का ध्यान नाले की बैरीकेडिंग कराने पर नहीं गया। आए दिन इस नाले पर दुर्घटनाएं होती रहती हैं। क्षेत्र के भाजपा विधायक तक के स्तर से उठाई गई आवाज दबकर रह गई। देर शाम जब शहर में प्रवेश के बाद राज्यपाल का काफिला इस बाईपास से होकर सर्किट हाउस पहुंचा तो शताब्दी नगर के मोड़ पर खड़े लोगों ने यह मुद्दा फिर उछाला।

वाकया सभी को याद है। शताब्दी नगर कॉलोनी में रहने वाले सेवानिवृत्त बैंक अफसर नंदन सिंह अधिकारी, बनवारी लाल, लाल सिंह तीनों दोस्त कार सीखने जाते थे। सुबह वे कार से तालानगरी जाते थे। घटना वाली सुबह जैसे ही वे शताब्दी नगर से बाईपास पर आए तो सामने से एक स्कूली बस को बचाने के फेर में उनकी गाड़ी अनियंत्रित होकर नाले में घुस गई और तीनों की मौत हो गई। इलाके के लोगों की मांग पर क्षेत्र के भाजपा विधायक अनिल पाराशर ने स्थानीय अफसरों के सामने मुद्दा रखा। जिले के नोडल अफसर पीडब्ल्यूडी के प्रमुख सचिव को भी अवगत कराया। शासन में भी बात रखी गई कि इस एटा चुंगी से लेकर क्वार्सी तक नाले पर कमालपुर बाईपास की तरह बैरीकेडिंग की जाए। उस समय मचे शोर पर पीडब्ल्यूडी ने जगह-जगह लोहे के ड्रम गढ़वाकर खानापूर्ति कर ली। मगर हादसे अभी तक नहीं रुके हैं। इधर, सोमवार शाम से ही इस पूरे बाईपास पर नाले की गंदगी साफ करने के लिए छह-छह जेसीबी मशीनें चल रही थीं। लोग समझ नहीं पाए। देर शाम जब राज्यपाल का काफिला यहां से निकला तो पता चला कि इस वजह से नाला साफ हो रहा था। तभी लोगों ने प्रशासन पर तंज कसते हुए कहा कि दिखाने को नाला साफ करवा दिया। लोगों को मौत से मुंह से बचाने के लिए इस नाले पर बैरीकेडिंग कब बनेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed