फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh news

फंडिंग करने वाले अलीगढ़ के कई लोग रडार पर, ठेकेदार का परिवार गायब

Fri, 08 Jan 2021 01:14 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, अलीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, अलीगढ़ Published by: अलीगढ़ ब्यूरो Updated Fri, 08 Jan 2021 01:14 AM IST
विज्ञापन
Aligarh news
maharashtra ats
खलीलाबाद से पकड़े गए फर्जी दस्तावेजों के आधार पर भारत में रह रहे रोहिंग्या को अलीगढ़ से फंडिंग होने की जानकारी के बाद अलीगढ़ के कई लोग एटीएस के रडार पर आ गए हैं। संकेत मिले हैं कि इन लोगों से पूछताछ या जांच के लिए टीमें एक-दो दिन में फिर अलीगढ़ आ सकती हैं। वहीं, यहां से हिरासत में लिया गया मीट फैक्टरी का लेबर ठेकेदार अभी टीम के पास है। यहां से उसका परिवार गायब हो गया है। खास बात यह है कि लेबर ठेकेदार खुद को पश्चिम बंगाल का बताकर यहां रहता था और दस साल की नौकरी में उसने यहां अपना मकान भी बना लिया है।
विज्ञापन


खलीलाबाद में पकड़े गए रोहिंग्या अजीजुल्लाह से मिली जानकारी के अनुसार एटीएस ने यहां से फंडिंग के आधार पर एक मीट फैक्टरी के ठेकेदार से पूछताछ की। इसके बाद यह टीम उसे अपने साथ ले गई। बृहस्पतिवार को सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, लेबर ठेकेदार अभी टीम की हिरासत में है। गिरफ्तार किया गया रोहिंग्या शुक्रवार से पुलिस कस्टडी रिमांड पर लिया जाएगा। उसके बाद पूछताछ व आमना सामना कराने के बाद निर्णय लिया जाएगा।
विज्ञापन


इस दौरान आमना-सामना कराए जाने पर महत्वपूर्ण सवाल होंगे कि आखिर फंडिंग कहां से हुई। इस दौरान लेबर ठेकेदार से हुई बातचीत के बाद अलीगढ़ से जुड़े कुछ नाम सामने आए हैं। इसके आधार पर जिले के कई लोग एटीएस के रडार पर हैं। बृहस्पतिवार को लखनऊ में कुछ सूत्रों इतना ही कहा कि अलीगढ़ के कुछ लोगों से पूछताछ होनी है। इसके बाद तय होगा कि कौन कितना जिम्मेदार है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इधर, अलीगढ़ में इस ठेकेदार का परिवार दस साल से रह रहा था। वह पहले गोला वाली गली में किराये पर रहा। इसके बाद इसने मुमताज वाली गली में इसने अपना मकान बना लिया। इस दौरान यह व्यक्ति खुद को पश्चिम बंगाल के कोलकाता का बताता रहा। इधर, बुधवार को हुई कार्रवाई के बाद बृहस्पतिवार की सुबह से इस ठेकेदार का परिवार गायब है। उसके घर में पत्नी के अलावा दो बेटा व एक बेटी रहते हैं। पड़ोस में कई रेाहिंग्या परिवार रहते हैं। बस इतना ही बता रहे हैं कि वे अचानक सुबह से कहीं चले गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed