फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Gardener dies in school under suspicious circumstances

अलीगढ़: राजेंद्र सिंह इंटरनेशनल स्कूल में पेड़ से लटका मिला माली का शव, हत्या का आरोप

Mon, 31 Aug 2026 10:41 AM IST
Chaman Kumar Sharma अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: Chaman Kumar Sharma Updated Mon, 31 Aug 2026 10:41 AM IST
सार

अंकित स्कूल में माली के रूप में कार्य करता था। आज सुबह उसका शव मिलने से स्कूल प्रशासन और स्थानीय लोगों में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंचे परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

विज्ञापन
Gardener dies in school under suspicious circumstances
स्कूल में मिला माली का शव - फोटो : संवाद

विस्तार

अलीगढ़ के मथुरा रोड स्थित राजेंद्र सिंह इंटरनेशनल स्कूल में एक 25 वर्षीय माली का संदिग्ध अवस्था में शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है। मृतक की पहचान अंकित के रूप में हुई है। घटना के बाद से स्कूल परिसर और आसपास के क्षेत्र में तनाव का माहौल है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, अंकित स्कूल में माली के रूप में कार्य करता था। आज सुबह उसका शव मिलने से स्कूल प्रशासन और स्थानीय लोगों में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंचे परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजनों ने स्कूल प्रबंधन पर अंकित की हत्या करने का सीधा आरोप लगाया है और पूरे मामले की उच्चस्तरीय व निष्पक्ष जांच की मांग की है।
विज्ञापन


मौके पर पहुंची थाना सासनी गेट पुलिस ने परिजनों को समझा-बुझाकर शांत कराया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असली कारणों का खुलासा हो पाएगा। पुलिस सभी बिंदुओं को ध्यान में रखकर गहनता से जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पेड़ से लटका मिला शव

थाना मडराक पुलिस को सुबह  नौ बजे सूचना मिली। राजेंद्र सिंह इंटरनेशनल स्कूल में अंकित (करीब 25 वर्ष) का शव पेड़ से लटका मिला। पुलिस और क्षेत्राधिकारी इगलास ने मौके का मुआयना किया। मृत्यु के सही कारणों का पता लगाने के लिए शव को शव परीक्षण हेतु शवगृह भेजा गया है। आवश्यक वैधानिक कार्रवाई प्रचलित है और मौके पर शांति है।- कमलेश कुमार, सीओ इगलास

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed