{"_id":"5ff375b48ebc3e3e7a6aa8a4","slug":"aligarh-news-city-office-news-ali2528609194","type":"story","status":"publish","title_hn":"नए साल में शहर में दौड़ेंगी 25 ई बसें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नए साल में शहर में दौड़ेंगी 25 ई बसें
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नववर्ष पर अलीगढ़ वासियों को प्रदेश सरकार की तरफ से 25 ई बसों की सौगात जल्द मिलने जा रही है। संचालन शुरू होने से पूर्व नगर आयुक्त ने सोमवार को एलमपुर स्थित नगर निगम भूमि में निर्माणाधीन चार्जिंग स्टेशन का निरीक्षण किया। मौके पर सीएनडीएस बेस्ट जल निगम की निर्माण टीम व लेबर के मौजूद न होने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए उन्होंने परियोजना अधिकारी को जमकर फटकार लगाई।
अलीगढ़ विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष व नगर आयुक्त प्रेम रंजन सिंह ने बताया प्रदेश सरकार की महत्वपूर्ण परियोजना ई बस सेवा जल्द ही अलीगढ़ में जमीनी रूप लेने जा रही है। पहले चरण में मुख्यमंत्री द्वारा अलीगढ़ को 25 बसों का आवंटन किया गया है। उन्होंने बताया कि ई बसों के संचालन के लिए शासन द्वारा नामित कार्यदायी संस्था सीएनडीएस जल निगम को नगर निगम द्वारा चार्जिंग स्टेशन बनाने के लिए अपनी एलमपुर स्थित गाटा संख्या 321 व 322 दी गयी है। इस महत्वपूर्ण परियोजना के लिए अवस्थापना निधि से 4 करोड़ 32 लाख की धनराशि हस्तांतरित की गई है।
उन्होंने कहा कि निश्चित रूप से आने वाला समय इलेक्ट्रॉनिक वाहनों का है, जो पर्यावरण संरक्षण व ईंधन की खपत को कम करने के साथ साथ देश की आर्थिक व्यवस्था को भी प्रभावी बनाने में कारगर साबित होगा। निरीक्षण के दौरान मुख्य अभियंता कुलभूषण वार्ष्णेय, सहायक अभियंता सिब्ते हैदर, मीडिया सहायक अहसन रब आदि मौजूद थे।