फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh news

एमएलसी के बेटे-भतीजे पर हमले में मुकदमा दर्ज, एक जेल भेजा

Thu, 17 Dec 2020 12:57 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 17 Dec 2020 12:57 AM IST
विज्ञापन
Aligarh news
महानगर के गांधीपार्क क्षेत्र के गांधीनगर इलाके में भाजपा के नवनिर्वाचित एमएलसी मानवेंद्र प्रताप सिंह के बेटे व भतीजे पर हुए हमले की घटना में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। इस मुकदमे में आठ नामजद व दर्जन भर अज्ञात आरोपी बनाए गए हैं। वहीं मौके पर दबोचे गए एक आरोपी को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन

यह घटना मंगलवार शाम की है, जब मानवेंद्र प्रताप सिंह का कक्षा 12 में पढ़ने वाला बेटा बेटा अभय गांधीनगर में ट्यूशन पढ़कर लौट रहा था। तभी दर्जन भर युवकों ने उसे व उसके साथ रिश्ते के भाई को पीटा था। इस दौरान पब्लिक ने एक आरोपी को दबोच लिया और पुलिस को सौंप दिया था। इंस्पेक्टर गांधीपार्क हरिभान सिंह राठौर के अनुसार इस मामले में गोलू, प्रदीप, कार्तिक, रोहित, जयकाल, मानव, प्रताप सिंह समेत 12 अज्ञात के खिलाफ हमला, रंगदारी वसूली, मारपीट आदि धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। वहीं पकड़ा गया आरोपी जेल भेज दिया गया है। इलाके के लोगों ने इस बात की तस्दीक की है कि यह लोग रंगदारी वसूली के लिए इस तरह की घटनाएं करते रहते हैं।
विज्ञापन

भमोला में हमले की घटना पुलिस मान रही संदिग्ध
महानगर के सिविल लाइंस इलाके में मंगलवार रात विश्व हिंदू महासभा के महानगर अध्यक्ष के भाई पर हमले की घटना पुलिस जांच में संदिग्ध निकलकर आ रही है। हालांकि अभी तक किसी तरह की तहरीर पुलिस को नही मिली है। मगर पुलिस को कुछ तथ्य मिले हैं, जिनके आधार पर जल्द खुलासा किया जाएगा। बता दें कि विश्व हिंदू महासभा के अध्यक्ष मोना के प्रापर्टी डीलर भाई अरुण पर मंगलवार रात कुछ लोगों ने फायरिंग की थी। धौर्रा इलाके में हुई घटना में अरुण के पैर में गोली लगी थी। इंस्पेक्टर रवींद्र कुमार दुबे ने बताया कि अरुण पहले जेल जा चुका है। घटना अभी संदिग्ध है। कोई तहरीर भी नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा का आरोपियों की गिरफ्तारी को दबाव
इन दोनों घटनाओं को लेकर पुलिस पर आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर भाजपा के स्तर से लगातार दबाव बनाया जा रहा है। बता दें कि पहले से कई ऐसे मामले रहे हैं, जिनमें पुलिस व भाजपा में टकराव की स्थिति रही है। अब इन दोनों घटनाओं के बाद भाजपा द्वारा अधिकारियों व थाना स्तर पर लगातार गिरफ्तारी के लिए कहा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed