{"_id":"5faed26f8ebc3e9bfd3f8d50","slug":"aligarh-news-city-office-news-ali24873192","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंच दीपोत्सव में सुरक्षा रहेगी चाक चौबंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंच दीपोत्सव में सुरक्षा रहेगी चाक चौबंद
विज्ञापन
पंच दीपोत्सव जारी है। छोटी दीपावली, बड़ी दीपावली, गोवर्धन पूजा, भैया दूज पर पूरे शहर की सुरक्षा व्यवस्था को चाक चौबंद रखने के लिए जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन ने एड़ी चोटी का जोर लगा दिया है। एसएसपी मुनिराज जी ने बृहस्पतिवार और शुक्रवार को गश्त कर खुद सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। बृहस्पतिवार की रात डेढ़ बजे तक एसएसपी ने खुद गश्त की। इंटीग्रेेटेड कंट्रोल कमांड सेंटर के कैमरों से शहर भर के प्रमुख चौराहों पर पूरी नजर रखी जा रही है।
शहर में 30 पुलिस पिकेट पर पुलिस कर्मियों की तैनाती हुई है। ये पुलिस कर्मी सभी सूचनाओं को कंट्रोल रूम को दे रहे हैं। इंटेलीजेंस ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम के कैमरों से मिल रही जानकारी भी अविलंब पुलिस कर्मियों को मिल रही है। तीन पुलिस कर्मियों को नगर निगम के सेवा भवन में संचालित इंटीग्रेटेड कंट्रोल कमांड सेंटर में लगाया गया है। वह पुलिस कर्मी भी गंभीरता से सभी गतिविधियों पर पारखी नजर रखते हुए पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दे रहे हैं। जिलाधिकारी चंद्रभूषण सिंह और एसएसपी मुनिराज जी ने शहर के अति संवेदनशील, संवेदनशील और मिश्रित आबादी पर गंभीरता के साथ गश्त करने, हरेक विवाद पर नजर रखने, पुलिस गश्त को बढ़ाने का सख्त निर्देश दिया है।
जिससे त्योहार में कहीं कोई खलल नहीं पड़े। एसएसपी मुनिराज जी ने बताया कि पूरा शहर सात सेक्टर में बांटा गया है। मिश्रित आबादी, संवेदनशील और अति संवेदनशील इलाकों पर फोकस बढ़ा दिया गया है। वाल्मीकि बस्तियों के इर्दगिर्द भी सुरक्षा बढ़ाई गई है। जिससे किसी तरह का विवाद न होने पाए। भीड़ वाले महावीरगंज, रेलवे रोड, सेंटर प्वाइंट, समद रोड पर चौपहिया वाहनों की आवाजाही नहीं होगी। केवल वहां के स्थानीय नागरिक ही अपने चौपहिया वाहनों को विशेष परिस्थितियों में ले जा सकेंगे। नगर निगम के इंटीग्रेटेड कंट्रोल कमांड सेंटर में ड्यूटी दे रहे पुलिस कर्मी सभी चौराहों की सूचना पुलिस कंट्रोल रूम को दे रहे हैं। शहर में 30 पुलिस पिकेट लगाई गई हैं, पुलिस पिकेट के पुलिस कर्मी भी हरेक सूचना अविलंब कंट्रोल रूम को देंगे, जिससे कार्रवाई में देरी न हो। दो कंपनी पीएसी की ड्यूटी लगाई गई, वहीं आरएएफ को इमरजेंसी कोटे में रख गया है।