फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh News

सुंदर ज्वेलर्स लूटकांडः लुटेरों ने चार लाख का माल और बरामद कराया

Sat, 03 Oct 2020 01:57 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 03 Oct 2020 01:57 AM IST
विज्ञापन
Aligarh News
महानगर के बन्नादेवी क्षेत्र में खैर बाईपास पर सुंदर ज्वेलर्स लूटकांड में पुलिस ने अब चार लाख कीमत का माल और बरामद किया है। यह माल लुटेरों के गाजियाबाद स्थित किराये के मकान से बरामद किया गया। इस तरह 35 लाख की लूट में नोएडा व अलीगढ़ पुलिस ने कुल 9 लाख का माल बरामद कर लिया है। शुक्रवार को इस लूट में शामिल रहे लुटेरों की रिमांड अवधि पूरी हो गई और उन्हें कोर्ट में पेशी के बाद जेल दाखिल कर लिया गया।
विज्ञापन

11 सितंबर को दिनदहाड़े हुई इस लूट में ज्वेलर्स सुंदर वर्मा ने 35 लाख का माल जाने संबंधी तहरीर दी थी। इस घटना के खुलासे में अलीगढ़ पुलिस लगी थी। सीसीटीवी के आधार पर तीन बदमाश चिह्नित कर उनकी पहचान भी उजागर कर ली गई थी। इसी बीच नोएडा पुलिस ने मुठभेड़ में तीनों बदमाशों सौरभ, मोहित व रोहित निवासीगण गांव सौफा थाना खैर को दबोच लिया और इनसे लूट के माल में से 5 लाख कीमत का माल बरामद दिखाया था। बाद में अलीगढ़ पुलिस ने न्यायालय में बी वारंट आवेदन कर तीनों को यहां तलब कराया और न्यायालय के आदेश पर इन्हें 72 घंटे के रिमांड पर लिया। इस दौरान हुई पूछताछ के बाद इनके गाजियाबाद के प्रगृति विहार स्थित किराये के फ्लैट से लूट का शेष माल बरामद किया। जिसकी कीमत 4 लाख और मानी जा रही है। इस तरह कुल 9 लाख का माल बरामद हुआ है।
विज्ञापन

इसके अलावा लूटी गई 50 हजार की नकदी को लेकर पूछताछ में बदमाशों ने उसमें से 27 हजार रुपये खर्च करने की बात स्वीकारी है। बाकी रकम कहां खर्च हुई, जिसकी जानकारी जुटाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नोएडा के एक अफसर को लेकर चर्चाएं
ज्वेलर्स लूटकांड के बाद लुटेरों के पीछे लगी जिला पुलिस लगातार नोएडा व गाजियाबाद में उनको घेरने की तैयारी कर रही थी। उनकी लोकेशन तक पुलिस पहुंच गई थी। इसी बीच अचानक से खबर मिली कि नोएडा पुलिस ने तीनों बदमाशों को मुठभेड़ दबोच लिया। मगर, माल मात्र 5 लाख का ही माल बरामद दिखाया। इसे लेकर अलीगढ़ से लेकर नोएडा और लखनऊ तक शोर मचा। तो अंदरखाने पुलिस महकमे में इसकी जांच हुई। जो तथ्य उजागर हुए, उनसे खुद महकमे के उच्चाधिकारी हैरान थे।
तीनों बदमाशों के जिस तरह गोली लगना दिखाया था, उसे देखकर किसी का भी सवाल उठाना स्वाभाविक था। तीनों बदमाश गोली लगते ही खुद उठकर चलने लगे थे। खून निकलने के नाम पर उन्हें बहुत देर तक मरहम पट्टी तक की जरूरत नहीं पड़ी थी। नोएडा में तैनात एक पुलिस अफसर की कार्यशैली पर सवाल खड़ा हुआ। आनन-फानन उनको नोएडा से हटाकर साइड लाइन तैनाती दी गई। हालांकि शासन स्तर से लेकर नोएडा स्तर तक उस पुलिस अफसर की साइड लाइन तैनाती को रुटीन ट्रांसफर करार दिया गया। मगर तमाम प्रयास के बाद भी माल नहीं मिल सका। कहीं यह पूरा खेल माल को ठिकाने लगाने के लिए ही तो नहीं हुआ था। इस सवाल का आज तक जवाब नहीं मिला।
- बदमाशों ने पूछताछ में बताया कि जब वह लूटकर भागे थे तो जल्दबाजी में उनके बैग की जेब खुली रह गई थी। कुछ माल रास्ते में गिरा भी होगा। वह तीन डिब्बी लेकर ही अपने ठिकाने पर पहुंचे थे। जिसमें से कुछ माल नोएडा में पकड़ा और कुछ यहां बरामद करा दिया गया। इसके सिवाय हमारे पास कुछ नहीं है। रिमांड पूरी होने के बाद उन्हें कोर्ट में पेश कर जेल दाखिल कर दिया गया है। करीब 4 लाख कीमत का माल और बरामद किया गया है। अब ज्वेलरी शोरूम स्वामी से अलग से पूछताछ व बातचीत की जाएगी। - धीरेंद्र मोहन, इंस्पेक्टर, बन्नादेवी

- माल बरामद होने की जानकारी नहीं है। बदमाशों को रिमांड पर लेने से पहले जरूर थाने बुलाकर मुझसे माल को लेकर पूछताछ हुई थी। मगर अब पिछले कई दिन से पुलिस ने भी मुझसे कोई संपर्क नहीं किया है। अब जो पुलिस बताएगी, उसके बाद बात की जाएगी।-सुंदर वर्मा ज्वेलरी शोरूम स्वामी
यह माल हुआ बरामद
-सोने के 10 अदद पेन्डेन्ट (मंगलसूत्र) कीमती लगभग -2,00,000
-सोने के 05 जोड़ी कुंडल बडे़ कीमती लगभग - 70,000
-सोने के 18 जोड़ी छोटी-बड़ी बालिया कीमती लगभग 90,000
-चांदी के 29 जोड़ी कान के कुन्डल कीमती लगभग 8,000
-नगद 23,000 रुपये
-सुन्दर ज्वेलर्स मार्का के 03 पर्स
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed