फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh news

घर में रह रहे कोरोना मरीजों का कूड़ा उठाने के लिए नहीं इंतजाम

Fri, 04 Sep 2020 12:16 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 04 Sep 2020 12:16 AM IST
विज्ञापन
Aligarh news
घर में रह रहे लक्षण रहित कोरोना मरीजों का कूड़ा उठाने के लिए अलग से कोई इंतजाम अभी तक नहीं किया गया है।
विज्ञापन

जनपद में 2 सितंबर तक 1619 से अधिक लक्षण रहित मरीजों को होम आइसोलेट किया गया है, जिसमें से 880 स्वस्थ हो चुके हैं। 739 मरीज अलग-अलग क्षेत्र में होम आइसोलेट हैं।
होम आइसोलेट मरीजों के घर से कूड़ा उठाने के लिए अलग से कोई इंतजाम नहीं किया गया है। सहायक नगर आयुक्त राजबहादुर सिंह का कहना है कि नगर निगम द्वारा मरीजों को लाल रंग का बैग उपलब्ध कराया जाता है। मोबाइल नंबर नहीं उठने या अन्य कारणों से सभी मरीजों तक नहीं पहुंच पाते हैं। होम आइसोलेट मरीज नगर निगम कंट्रोल रूम नंबर 7500441344 फोन कर कूड़ा रखने के लिए लाल रंग का बैग मंगा सकता है। उस बैग को उठाने के लिए हम अलग से व्यवस्था करते हैं।
विज्ञापन

कंट्रोल रूम में फोन कर मरीज घर को सैनिटाइज भी करा सकता है। संचारी रोग विशेषज्ञ डॉ. देवेंद्र कुमार वार्ष्णेय का सुझाव है कि मरीज हाईपर क्लोराइड का घोल बनाकर बोतल में रख लें और कूड़ा बाहर भेजने के पहले उस पर स्प्रे कर दें। चूंकि घर में रहने वाले मरीज यूज एंड थ्रो मास्क का इस्तेमाल नहीं करते हैं, इसलिए ज्यादा दिक्कत भी नहीं है। उनके घर से बहुत कूड़ा भी नहीं निकलता है। हाईपर क्लोराइड के स्प्रे से वायरस खत्म हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed