फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh news

शस्त्र धारकों द्वारा खरीदे कारतूसों का फिर होगा सत्यापन

Wed, 26 Aug 2020 01:09 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 26 Aug 2020 01:09 AM IST
विज्ञापन
Aligarh news
सीएए-एनआरसी से लेकर कानपुर के विकास दुबे प्रकरण तक में लाइसेंसी शस्त्र धारकों के नाम पर खरीदे गए कारतूसों का अवैध असलहों में इस्तेमाल होने की जानकारी के बाद शासन बेहद सक्रिय हो गया है।
विज्ञापन

अपर मुख्य सचिव अवनीश अवस्थी ने मंडलायुक्त को पत्र जारी कर निर्देश दिए हैं कि वह मंडल के सभी वैध शस्त्र धारकों का रिकार्ड खंगलवाएं। किसने कितने कारतूस इस वर्ष खरीदे हैं। उनका इस्तेमाल कहां किया है, चलाए गए कारतूसों के खोखे कहां हैं आदि की विस्तृत रिपोर्ट बनाकर शासन को प्रेषित की जाए। इसके साथ ही अवैध शस्त्र जैसे, तमंचे, कट्टे और बिना लाइसेंस के हथियार रखने वालों के खिलाफ भी पुलिस स्तर से अभियान चलाएं। विशेषतौर पर वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस वाहन संबंधी दस्तावेजों की जांच के साथ ही गाड़ी की डिग्गी या वाहन चालक के कपड़ों की चेकिंग भी करें।
विज्ञापन

मंडलायुक्त जीएस प्रियदर्शी ने बताया कि अपर मुख्य सचिव अवनीश कुमार अवस्थी की ओर से जारी किए गए छह बिंदुओं के आदेश को मंडल के अलीगढ़, हाथरस, एटा और कासगंज जिले के डीएम व एसएसपी को भेजा गया है। निर्देश दिए हैं कि वह अपने अपने जिलों में अभियान शुरू कराएं। हर शनिवार को सप्ताह में की गई कार्रवाई की रिपोर्ट दें, जिससे की उसे शासन को प्रेषित किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed