फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh news

दवाओं की होम डिलीवरी नहीं मिलने से जाना पड़ा बाजार इसलिए हुआ कोरोना

Mon, 20 Jul 2020 01:24 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 20 Jul 2020 01:24 AM IST
विज्ञापन
Aligarh news
सपा महानगर कार्यकारिणी के नेता के घर से तीन लोग कोरोना से संक्रमित हैं। जिसमें वह खुद, उनके पिता और उनका बेटा शामिल है। तीनों का पंडित दीनदयाल संयुक्त चिकित्सालय में इलाज चल रहा है। सपा नेता ने ड्रग लाइसेंस अधिकारी सहित अन्य अधिकारियों को लिखित शिकायत की है कि बार-बार कहने के बाद भी उन्हें फाफला थोक बाजार से दवाओं की होम डिलीवरी नहीं मिली, जिससे वह बाजार गए और संक्रमण का शिकार हो गए। उनके संक्रमित होने से पिता और बेटे को बीमारी हुई ।
विज्ञापन

सपा नेता ने कहा है कि वह इस मामले को ऐसे ही नहीं जाने देंगे। अगर पुलिस ने उनके मामले में रिपोर्ट दर्ज नहीं की तो वह अदालत का दरवाजा खटखटाएंगे। चुपचाप इस तमाशे को सहन नहीं कर सकते हैं। अगर उनकी बात मानी ली जाती तो आज वह और उनके परिवार के सदस्य अस्पताल में भर्ती नहीं होते। इधर, दस दिन से अधिक इलाज कराने के बाद बसपा के पूर्व जिलाध्यक्ष अब स्वस्थ हो चुके हैं और जीवन ज्योति अस्पताल से घर लौट आए हैं । उन्होंने पूरे मेडिकल स्टाफ को शुक्रिया कहा और उनकी दिन रात की मेहनत की सराहना की। अस्पताल की साफ सफाई और खाने, नाश्ते, दवा आदि तमाम व्यवस्थाओं से भी वह संतुष्ट थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed