{"_id":"5f0c87308ebc3e63894d4229","slug":"aligarh-news-city-office-news-ali2385304116","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुबह छह से 11 बजे तक खुलेंगी दूध, सब्जी फल की दुकानें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुबह छह से 11 बजे तक खुलेंगी दूध, सब्जी फल की दुकानें
विज्ञापन
परकोट बाजार में खरीदारी करते लोग।
- फोटो : CITY OFFICE
हर सप्ताह शनिवार और रविवार को होने वाले लॉकडाउन में सुबह छह से 11 बजे तक दूध, सब्जी, डेयरी, फल की दुकानें खुलेंगी। आवश्यक वस्तुओं एवं सेवाओं को छोड़ कर सामान्य दफ्तर और बाजार पूरी तरह से बंद रहेंगे। वहीं, मेडिकल स्टोर और अस्पताल यथावत खुले रहेंगे। जिलाधिकारी ने कहा कि इस दौरान मास्क अनिवार्य रहेगा और सोशल डिस्टेंसिंग का कड़ाई से पालन किया जाएगा। लॉकडाउन का पालन कराने के लिए सभी एसडीएम, एसीएम, सिटी मजिस्ट्रेट अपने क्षेत्र में लॉक डाउन का सख्ती से पालन कराएंगे।
ये खुला रहेगा
- दूध, दही, डेयरी, सब्ज़ी, फल की दुकानें सुबह छह बजे से 11 बजे तक खुलेंगी।
- केवल दूध की दुकानें शाम 4 से 6 बजे तक दोबारा खुल सकेंगी।
- धनीपुर थोक मंडी में सब्जी की ब्रिकी रात 12 से सुबह पांच बजे तक होगी।
- मेडिकल स्टोर व अस्पताल सुबह 9 से शाम 7 बजे तक खुलेंगे।
ये रहेगा बंद
- किराना सामान की दुकानें पूर्ण रूप से रहेंगी बंद।
- थोक दवा बाजार फफाला पूर्ण रूप से बंद रहेगी।
- दूध, सब्जी फल को छोड़ कर सभी तरह की दुकानें बंद रहेंगी।
- सड़कों पर अनावश्यक आवाजाही पूर्ण रूप से बंद रहेगी।
- निजी दफ्तर, शोरूम, फैक्ट्रियां बंद रहेंगी।
- अनाज मंडी, इंड्रस्टियल स्टेट एवं थोक व्यापार की दुकानें पूर्ण रूप से बंद रहेंगी।
शराब-बियर को लेकर नीति तय नहीं
जिला आबकारी अधिकारी धीरज शर्मा ने बताया कि शनिवार और रविवार को होने वाले लॉकडाउन के दौरान शराब की दुकानों को बंद रखना है या खोलना है। इसको लेकर अभी शासन स्तर से कोई निर्णय नहीं हुआ है। 11 और 12 जुलाई के लॉकडाउन के दौरान स्थानीय स्तर पर निर्णय लेकर दुकानों को बंद करा दिया गया था। इस बार शासन के निर्देश का इंतजार है।