फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh news

साहब, नकली किन्नर देते हैं जान से मारने की धमकी

Wed, 08 Jul 2020 01:39 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 08 Jul 2020 01:39 AM IST
विज्ञापन
Aligarh news
किन्नरों का एक प्रतिनिधिमंडल मंगलवार को एसएसपी से मिलने उनके कार्यालय पहुंचा। उन्होंने एसएसपी को बताया कि साहब, कुछ नकली किन्नर उनके क्षेत्र में घूम कर यजमानों को गुमराह कर रहे हैं। उनसे पैसा ऐंठते हैं । जब उनको रोका जाता है तो वह जान से मारने, झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी देते हैं।
विज्ञापन

किन्नर आरती ने बताया कि शहर में किन्नरों के छह गद्दी धारी समूह हैं। इनमें एक गुरु होता है और बाकी नीचे सभी शागिर्द होते हैं। इन छह समूह में पूरा शहर कवर होता है। कुछ नकली किन्नर गली-गली घूम कर वसूली करते हैं । यही नहीं यह लोग बसों, ट्रेनों में भी वसूली करते हैं। असली किन्नर कभी भी ट्रेन और बसों में वसूली नहीं करते। हमारे क्षेत्र बंटे हुए हैं। गलियां बंटी हुई हैं। हमारे अपने यजमान हैं। उन्हीं से नेग और शगुन लेते हैं। लेकिन नकली किन्नरों ने हमारी समस्या बढ़ा दी है।
विज्ञापन

किन्नर सुनीता ने बताया के नकली किन्नरों ने उनके यजमान से यह कहकर उन्हें गुमराह किया कि सुनीता की मौत हो चुकी है। अब वही यहां से नेग लेंगे। बताया जाता है कि एसएसपी ने नकली किन्नरों के खिलाफ जल्द ही अभियान छेड़ने की बात कही है। किन्नर समुदाय को भरोसा दिलाया है कि वह पूरी तरह सुरक्षित रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed